रानीगंज : जूनियर डॉक्टरों के आमरण अनशन के समर्थन में IMA रानीगंज शाखा ने किया 12 घंटे का प्रतीकात्मक अनशन

रानीगंज- कोलकाता में अपनी दस सूत्रीय मांगों के समर्थन में जूनियर डॉक्टर पिछले 10 दिनों से आमरण अनशन कर रहे हैं। इसी के समर्थन में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की रानीगंज शाखा ने भी सुबह 8:00 बजे से 12 घंटे का प्रतीकात्मक अनशन किया।
IMA रानीगंज शाखा की अध्यक्ष, डॉक्टर चैताली बसु ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि कोलकाता के जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में यह प्रतीकात्मक अनशन किया गया है। उन्होंने बताया कि IMA के हेडक्वार्टर से डॉक्टरों के समर्थन में यह कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश मिला था।
इस अनशन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की रानीगंज शाखा की अध्यक्ष डॉ. चैताली बसु,सचिव डॉ. पियाली दास गुप्ता,कोषाध्यक्ष डॉ. सुमित अग्रवाल,डॉ. एस.के. बसु, डॉ. पी.आर. घोष,अनिर्बान घोष,देबाशीष भट्टाचार्य, अमृता घोष समेत बड़ी संख्या में डॉक्टर शामिल थे, हालांकि इमरजेंसी सेवाओं के लिए कुछ डॉक्टरों को जाना पड़ा। लेकिन उनका प्रतीकात्मक अनशन 12 घंटे तक जारी रहेगा। रानीगंज के चिकित्सक इस आंदोलन में कोलकाता के जूनियर डॉक्टरों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

  • Related Posts

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली सुअर, नीलगाय और बंदरों से फसलों के…

    Continue reading
    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    30 से अधिक किसान संगठनों के नेताओं ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग