रानीगंज : सुकांतापल्ली सार्वजनिक दुर्गा उत्सव पूजा कमिटी ने किया नर नारायण सेवा का आयोजन*

रानीगंज- रानीगंज वार्ड संख्या 34 के सुकांतापल्ली सार्वजनिक दुर्गा उत्सव पूजा कमिटी की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था। दुर्गा पूजा के समापन के बाद आज विशेष रूप से भक्तों के लिए नर नारायण सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भक्तों को खिचड़ी और अन्य प्रसाद वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस रानीगंज शहर के अध्यक्ष रुपेश यादव, रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा, पार्षद ज्योति सिंह, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष देवाशीष साहू, सचिव संजीव चंद्र, संयुक्त सचिव पूर्णेन्दु बनर्जी, संचालक डॉ. संदीप चंद्र, मनोज दत्ता सहित पूजा कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
पूजा कमिटी के सचिव संजीव चंद्र और संयुक्त सचिव पूर्णेन्दु बनर्जी ने बताया कि पहले दुर्गा पूजा तो आयोजित की जाती थी, लेकिन नर नारायण सेवा नहीं होती थी। इस साल राज्य सरकार की अनुदान राशि मिलने के बाद पहली बार इस सेवा का आयोजन किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनकी पूजा का वर्चुअल उद्घाटन किया, जो कि क्लब के लिए गौरव की बात है। कमिटी का लक्ष्य है कि अगले साल और भी बड़े पैमाने पर पूजा का आयोजन किया जाए।

  • Related Posts

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली सुअर, नीलगाय और बंदरों से फसलों के…

    Continue reading
    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    30 से अधिक किसान संगठनों के नेताओं ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग