समाजवादी विचारधारा के पुरोधा थे रामशरण दास गुर्जर  : देवेन्द्र अवाना

नोएडा । समाजवादी पार्टी झुंडपुरा स्थित पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चौ. रामशरण दास की 12वीं पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया तथा उनके सिद्धांतों व आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ नेता देवेन्द्र सिंह अवाना ने कहा कि चौ. रामशरण दास समाजवादी विचारधारा के प्रमुख स्तम्भ थे जिन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ मिलकर समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी जो आज एक विशाल वट वृक्ष का रूप ले चुकी है। उन्होंने कहा कि चौ. रामशरण दास ने आजीवन सिद्धांतों व मूल्यों की राजनीति करते हुए राजनीति में अपना मुकाम हासिल किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवेंद्र गुर्जर अध्यक्ष नोएडा विधानसभा ने कहा कि चौ. रामशरण दास सपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्शों का अनुसरण करना ही उन्हें सच्ची श्रृद्धांजलि होगी।  रामशरण दास गुर्जर ने समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। आज वह भारतीय राजनीति में एक मजबूत स्तम्भ के रूप में अपना वजूद कायम कर चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह सपा को बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम करें ताकि देश में जाति व धर्म की राजनीति करने वाले राजनीतिक दलों का सूपड़ा साफ किया जा सके। यही चौ. रामशण दास को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता देवेन्द्र अवाना,
जगत चौधरी प्रदेश सचिव युवजन सभा,
देवेन्द्र गुर्जर अध्यक्ष नोएडा विधानसभा,
वरिष्ठ नेता वीरपाल अवाना, नरेन्द्र शर्मा वरिष्ठ नेता,आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

सोनिया गांधी की किताब को अब ये कंपनी करेगी पब्लिश, विवाद के बीच ऐलान
  • TN15TN15
  • September 4, 2026

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब Belonging: A…

Continue reading
झारखंड, दिल्ली-महाराष्ट्र में SIR पर बवाल, विपक्ष बोला- ‘BJP को जिताने के लिए…’
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

 ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

 ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

  • By TN15
  • September 4, 2026
बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

  • By TN15
  • September 4, 2026
श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

  • By TN15
  • September 4, 2026
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

  • By TN15
  • September 4, 2026
स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में