रामपुर : कांग्रेस प्रत्याशी यूसुफ टिकट मिलने के बावजूद भी सपा में हुए शामिल

द न्यूज़ 15
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी यूसुफ अली ने शुक्रवार को पार्टी छोड़ सपा में शामिल हो गये। एक दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्व विधायक यूसुफ अली को चमरौआ विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। साथ ही समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश में जिम्मेदारी देते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया और बाद में पार्टी ने उन्हें मुख्य कमेटी का प्रदेश महासचिव बनाया। कांग्रेस में उनकी मजबूत पैठ स्थानीय कांग्रेसियों को बहुत खल रही थी।

वर्ष 2012 में नव सृजित विधानसभा सीट चमरौआ से अली यूसुफ अली ने पहली बार बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, तब मुरादाबाद मंडल में बसपा का खाता सिर्फ रामपुर की चमरौआ सीट पर यूसुफ अली ने खोला था। बाद में बसपा छोड़कर वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

लोकल लेवल पर जितना विरोध होता रहा, वह उतने ही आगे बढ़ते रहे। शुक्रवार को कांग्रेस ने रामपुर में जिन चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए, उनमें से एक सीट चमरौआ भी थी, जिस पर यूसुफ अली को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया था।

Related Posts

नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
  • TN15TN15
  • March 12, 2026

नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

Continue reading
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
  • TN15TN15
  • March 7, 2026

बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

  • By TN15
  • March 12, 2026
‘भारत मुश्किल में…’, ईरान वॉर पर US एक्सपर्ट ने नई दिल्ली को किया आगाह!

कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

  • By TN15
  • March 12, 2026
कहानी: “नीलो – सत्ता को चुनौती की कीमत “

फिर भी ईरान ने अपने को भारत का दोस्त साबित किया!

  • By TN15
  • March 12, 2026
फिर भी ईरान ने अपने को भारत का दोस्त साबित किया!

ना गैस, ना चूल्हा-इंडक्शन पर फूली-फूली, रुई जैसी नरम रोटी बनाएं!

  • By TN15
  • March 12, 2026
ना गैस, ना चूल्हा-इंडक्शन पर फूली-फूली, रुई जैसी नरम रोटी बनाएं!

नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज

  • By TN15
  • March 12, 2026
नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज

विनाश की नींव पर खड़ी…

  • By TN15
  • March 12, 2026
विनाश की नींव पर खड़ी…