UP चुनाव से पहले सपा को भी लगा झटका, MLC घनश्याम ने छोड़ी पार्टी

द न्यूज़ 15
लखनऊ। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी नेताओं का दलबदल अभियान जारी है। भाजपा के बाद अब समाजवादी पार्टी में इस्तीफे शुरू हो गए हैं। सपा एमएलसी घनश्याम सिंह लोधी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर दलित और पिछड़ों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। हलांकि वह किस पार्टी में जा रहे हैं, उन्होंने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। घनश्याम लोधी ने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा कि समाजवादी पार्टी की पिछड़ा और दलित समाज की उपेक्षा के कारण वे सपा से इस्तीफा दे रहे हैं। सपा में पिछड़ों और दलित समाज को उचित सम्मान न मिलने से वे दुखी हैं। हालांकि उन्होंने अपना अगला कदम नहीं बताया है।

दूसरी ओर, योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी समेत भाजपा छोड़कर आए कई विधायकों ने शुक्रवार को सपा की सदस्यता ग्रहण की है। अखिलेश यादव ने इन्हें लखनऊ स्थित सपा दफ्तर में पार्टी की सदस्यता दिलाई। स्वामी प्रसाद मौर्य बड़े ओबीसी नेता माने जाते हैं। उन्होंने भाजपा पर दलितों और पिछड़ों पर उपेक्षा के आरोप लगाए थे।

Related Posts

इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

Continue reading
योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

न हम सिर झुकाएंगे, न ही हार मानेंगे, ममता बनर्जी ने राहुल-केजरीवाल का जिक्र कर INDIA गठबंधन को दिया समर्थन

Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

Bihar floods : BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने दान में दिए ₹6.35 लाख, बिहार में बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 महीने की सैलरी दी

सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

सपा में दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

बिहार में BJP नेता की हत्या, अभिजीत सिंह को घर में मारी गई गोली

नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM शुभेंदु ने कर दिया खेल

JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह