दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी के बाद बारिश शुरू, गर्मी से राहत के साथ सड़कों पर आफत

दिल्ली-NCR में शनिवार शाम मौसम विभाग की चेतावनी सही साबित हुई है. अगले तीन घंटे तक खराब मौसम की भविष्यवाणी के कुछ घंटे बाद ही राजधानी में बारिश शुरू हो गई है. धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ कई इलाकों में हो रही है. दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर तेज हवाओं के कारण पेड़ गिर गया है, वहीं ITO से BJP से दफ्तर जाने वाले रास्ते पर भी पेड़ गिरा है, इसमें एक गाड़ी चपेट में आई है, रास्ता भी बंद हो गया है.

तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शाम 6:47 बजे तक दिल्ली के कई क्षेत्रों में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक की तेज झोंकों का अलर्ट जारी किया था. अब 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं. दो घंटे तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा. दक्षिण दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली और कुछ उत्तर दिल्ली के इलाकों में भारी बारिश हो रही है. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मौसम खराब है.

यातायात प्रभावित, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

बारिश शुरू होने से दिल्ली-NCR में यातायात पर असर पड़ा है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम हो गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अगले कुछ घंटों तक अनावश्यक बाहर न निकलें, खासकर दोपहिया वाहन सवारों को सतर्क रहने को कहा गया है. IMD के अनुसार इस बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं. विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी रखा है।

ज हवाओं और बारिश के कारण बिजली कटौती और पानी की आपूर्ति में व्यवधान की भी आशंका है. प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। लोगों से छत पर रखे सामान को सुरक्षित करने और कमजोर दीवारों से दूर रहने की सलाह दी गई है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह गर्मी के बाद मानसून पूर्व की गतिविधियां हैं, जिससे दिल्ली-NCR में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।

  • Related Posts

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर CJP…

    Continue reading
    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    कॉकरोच जनता पार्टी 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    Delhi Jantar Mantar Protest : फिरोजाबाद और अलीगढ़ से भी बुलाई जा रही फ़ोर्स फोर्स दिल्ली रवाना

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    उत्तर प्रदेश पुलिस तेजी से अपनी विश्वसनीयता खो रही है

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!