प्राथमिकता के आधार पर पात्र दिव्यांगों को सरकारी योजनाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराएं: बीडीओ

-प्रखण्ड स्तरीय दिव्यांगजनों की बैठक आयोजित
-बैठक से गायब विभागीय अधिकारियों से पूछी जाएगी स्पष्टीकरण

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को क्षेत्र के दिव्यांग जनों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान दिव्यांगों के विभिन्न समस्याओं को लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी शकिब अहमद के द्वारा दिए गए। बैठक के दौरान विभिन्न विभाग के पदाधिकारी को दिव्यांगों को दिए जाने वाली सरकारी सुविधाओं को प्राथमिकता,सक्रियता एवं गंभीरता के साथ त्वरित रूप से देने को लेकर निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न कार्यालय में व्हीलचेयर की व्यवस्था करने, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में दिव्यांग जनों को प्राथमिकता देने, अंत्योदय योजना के तहत राशन कार्ड निर्माण में दिव्यांगों को प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाने, मनरेगा के तहत रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने आदि के निर्देश दिए गए। वहीं जीविका के माध्यम से दिव्यांग जनों का समूह बनाकर स्वरोजगार में सहयोग करने के कार्यक्रम चलाने हेतु जीविका के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए। बीडीओ शकिब अहमद ने बताया कि नियमित बैठक आयोजन करने तथा समन्वय स्थापित कर दिव्यांगों को प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ पहुंचाने को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में जो भी विभागीय पदाधिकारी उपस्थित नहीं थे। उनसे स्पष्टीकरण की मांग की जाएगी। वही जल्द ही दिव्यांगों के कल्याण,सहयोग एवं संभव सरकारी सहायताओं को पात्रता, उपलब्धता, एवं प्राथमिकता के आधार पर दिलाने को लेकर जल्द हीं एक दूसरी बैठक बुलाई जाएगी। इससे पहले विभागीय अधिकारियों को आवश्यक तैयारी कर आने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक के दौरान पर्सन विद डिसेबिलिटी(पीडब्ल्यूडी) के अनुमंडल अध्यक्ष(पूर्वी)पंकज कुमार ठाकुर,प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र चौधरी, विजय कुमार,विभा कुमारी आदि भी थे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला