किसान संगठनों एवं पाली के किसानों के साथ धरना प्रदर्शन पंचायत

अखिल भारतीय किसान सभा के नेता और कार्यकर्ता पाली गांव के किसानों के साथ सदर तहसील के पटवारी और कानूनगो द्वारा की गई मारपीट के विरोध में सदर तहसील पर अन्य किसान संगठनों एवं पाली के किसानों के साथ धरना प्रदर्शन पंचायत की गई- किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा सुशांत भाटी प्रशांत भाटी, बाबा संतराम किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर सहित अनेक कार्यकर्ता आज सदर तहसील पर किसानों के साथ पटवारी और कानूनगो को द्वारा की गई बदतमीजी मारपीट के विरोध में धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल रहे किसानों को संबोधित करते हुए किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि तहसील में और जनपद के हर सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है और यहां तो हद ही हो गई है कि किसान को रिश्वत नहीं देने पर मारा पीटा गया है किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने कहा कि दोषी कानूनगो और पटवारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए एवं विभागीय कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर बरखास्त किया जाए यह किसानों के मान और सम्मान का सवाल है यदि प्रशासन ऐसा नहीं करता है तो किसान संगठन बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे इस संबंध में एसडीएम सदर ने चार दिन का वक्त मांगा है और पुलिस ने एक दिन का वक्त मांगा है सभी उपस्थित किसान संगठनों ने दी गई समय सीमा के अंतर्गत कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

  • Related Posts

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, SIR…

    Continue reading
    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    ग्रेटर नोएडा । आज सेक्टर-144 स्थित पेमे चौहान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!