29 मई को कलेक्ट्रेट पर महापंचायत : किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु निर्णायक आंदोलन

किसान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में 29 मई  को ग्रेटर नोएडा के कलेक्ट्रेट परिसर में एक विशाल महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। यह पंचायत 10% आबादी प्लाट, सर्किल रेट में बढ़ोतरी, आबादियों के निस्तारण, भूमिहीन परिवारों को वेंडिंग ज़ोन में दुकान आवंटन, एवं एनटीपीसी प्रभावित किसानों की समस्याओं के स्थायी समाधान की माँग को लेकर की जा रही है।

दिसंबर–जनवरी में किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा किए गए आंदोलन के बाद उत्तर प्रदेश शासन द्वारा औद्योगिक प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में एक हाई पावर कमेटी गठित की गई थी। इस समिति को किसानों की माँगों — विशेषकर आबादियों के निस्तारण, दुकानों के आरक्षण, और सर्किल रेट संशोधन पर निर्णय लेकर उन्हें लागू करना था। लेकिन आज तक समिति कोई ठोस निर्णय नहीं ले पाई है और मुख्यमंत्री द्वारा तय समय सीमा को भी कई माह बीत चुके हैं।
प्रशासन की उदासीनता और वादाखिलाफी पर
किसान संघर्ष मोर्चा के नेता श्री सुखबीर खलीफा ने कहा कि पुलिस कमिश्नर ने आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने का वादा किया था, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संघर्ष मोर्चा के नेता श्री सोरन प्रधान ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी बार-बार झूठे आश्वासन देते हैं लेकिन समस्याओं का कोई हल नहीं करते जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है।
अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि, “प्रशासन यह मान चुका है कि किसानों का आंदोलन दब गया है, इसलिए अब समस्याओं का समाधान करने की कोई ज़रूरत नहीं समझता। सरकार और प्रशासन सिर्फ निवेशकों की चिंता करता है जबकि किसानों के सर्किल रेट पिछले 11 वर्षों से नहीं बढ़ाए गए हैं। हर माह आश्वासन देने वाले जिलाधिकारी भी अपने वादों पर खरे नहीं उतरते। ज़मीनों में खुली लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।”
फैसले की घड़ी – आंदोलन होगा निर्णायक
किसान संघर्ष मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि 29 मई की महापंचायत से आंदोलन की अगली निर्णायक श्रृंखला की शुरुआत होगी। जब तक किसानों की सभी माँगों को पूरा नहीं किया जाता, संघर्ष जारी रहेगा। विशेषकर 10% प्लाट आबादी मुद्दे से जुड़े ढाई लाख से अधिक किसान, जो लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा में हैं, अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं।
डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि, “29 मई को होने वाली महापंचायत में आगे की रणनीति का ऐलान भी वहीं किया जाएगा।”

  • Related Posts

    पुलिस कमिश्नर के ठोस आश्वासन के बाद वार्ता संपन्न होने तक किसान संघर्ष मोर्चा का आंदोलन स्थगित
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    किसानों की गिरफ्तारी के बाद जेल से ही…

    Continue reading
    किसान आंदोलन से डरी योगी सरकार – जनपद को छावनी में बदला, फिर भी हर गांव से उठी हक की आवाज
    • TN15TN15
    • August 17, 2026

    ग्रेटर नोएडा । किसान संघर्ष मोर्चा, गौतम बुद्ध नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    • By TN15
    • August 18, 2026
    शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    • By TN15
    • August 18, 2026
    CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    • By TN15
    • August 18, 2026
    राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!

    • By TN15
    • August 18, 2026
    वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है : राष्ट्रीयता की कसौटी नहीं!