Protest of Wrestlers : कुश्ती महासंघ को बहाल करने को लेकर दिल्ली जंतर मंतर पर डटे जूनियर पहलवान 

10 दिन में बहाल न हुआ तो अर्जुन अवार्ड लौटाने की चेतावनी 

पहलवानों के आंदोलन ने दिलचस्प रूप धारण कर लिया है। भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ होने वाला आंदोलन अब आंदोलन का नेतृत्व करने वाले पहलवानों के खिलाफ शुरू हो गया है। इन पहलवानों के खिलाफ आंदोलन कर रहे जूनियर पहलवानों का आरोप है कि साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया की वजह से कुश्ती महासंघ निलंबित किया गया है, कुश्ती महासंघ के निलंबन की वजह से उनका एक साल ख़राब होने जा रहा है। जूनियर पहलवानों का  यह धरना दिल्ली जंतर मंतर पर किया गया। प्रदर्शनकारी पहलवानों ने चेतावनी दी है कि कुश्ती महासंघ का निलंबन दस दिन में वापस नहीं हुआ तो वो अपना अर्जुन अवॉर्ड जैसे पुरस्कार वापस कर देंगे।
जूनियर पहलवानों ने कहा कि डब्ल्यूएफआई के निलंबन से उनका एक साल खराब हो रहा है।  इन पहलवानों ने इसके लिए बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर प्रदर्शन करने वालों में मुख्य चेहरा रहे दिग्गज पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को जिम्मेदार ठहराया।

दरअसल हाल ही में डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष पद पर बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह को चुना गया था। इसको लेकर पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने मोर्चा खोल दिया था। फिर संजय सिंह के चुने जाने के तुरंत बाद राष्ट्रीय अंडर 15 और अंडर 20 चैंपियनशिप कराने का फैसला किया गया गया। इसके बाद खेल मंत्रालय ने महासंघ को निलंबित कर दिया और ये टूर्नामेंट भी रद्द हो गया। देखने की बात यह भी है कि इसी बीच संजय सिंह ने यह भी कहा कि जूनियर चैम्पियनशिप होकर रहेगी।   उधर मुजफ्फरनगर स्टेडियम के कोच प्रदीप कुमार ने कहा कि एक तरफ सिर्फ तीन पहलवान हैं और दूसरी तरफ लाखों पहलवान हैं। उन्होंने देश के लाखों पहलवानों का कैरियर खराब कर दिया। प्रदीप ने कहा ,‘‘वे कहते आ रहे हैं कि उनकी लड़ाई महिला और जूनियर पहलवानों के लिये है लेकिन उन्होंने लाखों पहलवानों का करियर बर्बाद कर दिया। उनका प्रदर्शन डब्ल्यूएफआई में शीर्ष पद पाने के लिए हैं. एक बार ऐसा होने पर उनका सारा प्रदर्शन बंद हो जायेगा.’’

आर्य समाज अखाड़े के विवेक मलिक ने कहा, ‘’इन जूनियर पहलवानों का पूरा एक साल खराब हो गया। नये डब्ल्यूएफआई ने इन पहलवानों के भले के लिये फैसला लिया था जो जिला या प्रदेश स्तर की स्पर्धा भी नहीं खेल सके हैं.’’

दिग्गज पहलवानों ने क्या किया?

भारतीय कुश्ती महासंघ का चीफ संजय सिंह के चुने जाने के बाद पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास लेने का ऐलान किया था। वहीं विनेश फोगाट ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड वापस करने की घोषणा की है। इसके अलावा बजरंग पूनिया ने पीएम मोदी को लेटर लिखते हुए पद्मश्री वापस करने को कहा था. पूनिया जब पद्मश्री को पीएम मोदी से मिलकर उन्हें लौटाने जा रहे थे तो उन्हें पुलिस ने रोक लिया था. इसके बाद पूनिया ने फुटपाथ पर पद्मश्री छोड़ दिया था।
ऐसे में प्रश्न उठता है कि कुश्ती महासंघ को तो खेल मंत्रालय ने निलंबित किया है। तो फिर जूनियर पहलवान साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के खिलाफ प्रोटेस्ट क्यों कर रहे हैं ? दरअसल संजय सिंह के कुश्ती महासंघ का चुनाव जीतने के बाद साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने इसे बृजभूषण सिंह की जीत बताया था। इन पहलवानों का कहना था कि जब बृजभूषण जैसे लोग कुश्ती फेडरेशन को देखेंगे तो फिर महिला पहलवानों के लिए यह माहौल सुरक्षित नहीं रहेगा। इन पहलवानों में से साक्षी मलिक ने रोते हुए कुश्ती से संन्यास ले लिए  था। खेल मंत्रालय ने गोंडा में जूनियन कुश्ती चैम्पियनशिप रखने को महासंघ के संविधान के खिलाफ करार देते हुए कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया था। इसी बीच बजरंग पुनिया ने भी अपना पद्मश्री अवार्ड वापस कर दिया था।

  • Related Posts

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

    Continue reading
    एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

    अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

    • By TN15
    • October 18, 2026
    भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

    कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

    • By TN15
    • October 18, 2026
    कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

    FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

    • By TN15
    • October 18, 2026
    FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    • By TN15
    • October 17, 2026
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    • By TN15
    • October 17, 2026
    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    • By TN15
    • October 17, 2026
    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह