ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर किया ग्रामीण खेल महोत्सव का शुभारम्भ 

ग्राम सेवा दल द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर तातियागंज के गढ़ेवा मैदान में ग्रामीण खेल महोत्सव के तहत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला जी ने कहा कि गांवों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस इन्हें अवसर मिलना चाहिए | जब भी ऐसा मौका आया है गाँव की प्रतिभाओं ने अपना परचम लहराया है|
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद माननीय मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र राजपूत ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल महोत्सव का आयोजन ग्रामीण युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जहां उनकी छिपी प्रतिभा को खुलने का मौका मिलता है और भविष्य में यही अवसर उन्हें सफल बना देता है |
ग्रामीण खेल महोत्सव के आयोजक सामाजिक कार्यकर्ता  के.एम. भाई ने कहा कि हमारा मकसद इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाना है ताकि गाँवों में छुपी हुई प्रतिभाओं को तराशकर आंगे बढ़ाया जा सके |
इस अवसर पर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सुबह से ही दूर दराज के गांवों से बच्चों एवं युवाओं का आना शुरू हो गया था | जिसमें दौड़, लम्बी कूद, रस्सा-कस्सी खेलों के प्रति युवाओं में विशेष रूचि दिखी | इसके साथ ही खो-खो, रस्सी कूद, म्यूजिकल चेयर, आदि खेलों का भी आयोजन हुआ | विजेताओं को मैडल, ट्रॉफी से सम्मानित किया गया | आयोजन में सर्वेश कुमार, राजाराम पाल, सोनू कुशवाहा, अंकित शर्मा, शिव करन कुशवाहा, अजीत, मोनू, शुभम, पंकज विजय पाठक आदि शामिल रहे |
  • Related Posts

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी की पूरी दुनिया…

    Continue reading
    टीम इंडिया की जीत के बाद शुभमन गिल ने की इन दो खिलाड़ियों की जमकर तारीफ, एक ने ठोके 211 रन और दूसरे ने लिए 10 विकेट
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    गाले: भारत और श्रीलंका के बीच गाले में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब