चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गाँधी पहुंची नॉएडा

द न्यूज़ 15
नॉएडा। कांग्रेस महासचिव (यूपी प्रभारी) प्रियंका गांधी ने आज नोएडा में चुनाव प्रचार किया. जानकारी के मुताबिक प्रियंका गाँधी ने दादरी के भी एक गांव में घर-घर जाकर प्रचार किया. इसके लिए कांग्रेस की महिला विंग ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने एक ट्विट के जरिये बताया। प्रियंका गाँधी ने यूपी चुनाव के लिए आज दोपहर एक बजे नोएडा में चुनाव प्रचार किया। इसके लिए स्थानीय स्तर पर तीन गांवों के नाम प्रियंका गांधी को भेजे गए थे | जिसमें से एक गांव में उन्होंने आज चुनाव प्रचार किया .
अभी तक चुनाव प्रचार से कांग्रेस महासचिव दूर थी और जैसे जैसे राज्य में मतदान नजदीक आ रहे हैं. प्रियंका गांधी ने अपनी सक्रियता को बढ़ा दिया है. राज्य में कांग्रेस अपने बलबूते पर चुनाव लड़ रही है और राज्य में प्रियंका गांधी ही पार्टी के पास बड़ा चेहरा है. जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार के लिए तीन गांवों की सूची मांगी गई है और इसमें से एक गांव में प्रियंका प्रचार करेंगी. हालांकि यूपी में अभी तक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार शुरू नहीं किया है. बताया जा रहा है कि पार्टी इसके लिए योजना तैयार कर रही है. हालांकि राहुल गांधी पांच फरवरी को उत्तराखंड में चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं.
यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने महिलाओं पर बड़ा दांव खेला है और 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए. राज्य में कांग्रेस महिलाओं के जरिए पार्टी को स्थापित करना चाहती है. लिहाजा पार्टी ने राज्य में सरकार बनने के बाद महिलाओं से कई योजनाओं को शुरू करने का वादा किया है. वहीं कांग्रेस अभी तक ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है.

 

 

Related Posts

प्रचंड जीत के बीच कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त, पूर्वांचल में लगा है तगड़ा झटका
  • TN15TN15
  • March 14, 2022

द न्यूज 15 लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला

  • By TN15
  • March 13, 2026
अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तान पर ड्रोन हमला

क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

  • By TN15
  • March 13, 2026
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?

भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

  • By TN15
  • March 12, 2026
भारत के विभाजन का दलितों पर प्रभाव: एक अम्बेडकरवादी दृष्टिकोण

बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

  • By TN15
  • March 12, 2026
बदलाव में रोड़ा बन रहा विपक्ष का कमजोर होना और मीडिया का सत्ता प्रवक्ता बनना!

339वीं किसान पंचायत संपन्न, युद्ध नहीं शांति चाहिए

  • By TN15
  • March 12, 2026
339वीं किसान पंचायत संपन्न,  युद्ध नहीं शांति चाहिए

अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।

  • By TN15
  • March 12, 2026
अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर हमले किए हैं, लेकिन “न्यूक्लियर साइट” पर MOAB (सबसे बड़ा गैर-परमाणु बम) नहीं गिराया ।