केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, अखिलेश अगर 47 सीटें भी बचाले तो भी मान लुंगा वह अच्छे नेता है

द न्यूज़ 15
नई दिल्ली। रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूदा विधानसभा चुनाव में यदि 2017 के चुनाव में जीती गई 47 सीटें भी बचा लें तो वह मान लेंगे कि अखिलेश एक अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बौखलाए हुए हैं। जो सपने देख रहे थे, वे चकनाचूर हो गए हैं। जनता जानती है कि दंगाइयों के गिरोह के सिवा सपा के पास कुछ नहीं है। जनता ने सपा की साइकिल पंक्चर कर दी है। लोगों ने उनके गठबंधन को नकार दिया है। बसपा का कहीं अता-पता नहीं है।
कांग्रेस नेताओं पर भी तंज कसते हुए मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी विदेश से लौट आए हैं या नहीं, मुझे पता नहीं है। वैसे राहुल गांधी और अखिलेश यादव का इंटरनल रिश्ता है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के पास फोटो खिंचाने के अलावा कोई काम नहीं बचा है। भाजपा अगड़ा, पिछड़ा और अनुसूचित वर्ग की त्रिवेणी है। इस त्रिवेणी के साथ सभी लोग समाहित हैं। उन्होने दावा किया कि प्रदेश में 300 से अधिक सीटें जीतकर के सरकार बनाएंगे। भाजपा के पास सभी सामाजिक वर्ग का गुलदस्ता है, जबकि सपा के पास गुंडे, अपराधियों, माफियाओं, भ्रष्टाचारियों का गुलदस्ता है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अभी पत्रकार सुधीर सैनी की सहारानपुर में हत्या कर दी गई और कल अखिलेश यादव के गुंडों ने गाजियाबाद में पत्रकारों को पीटा। इस सवाल का उनको जवाब देना पड़ेगा। अखिलेश अगर अपनी 47 सीटें भी बचा लेंगे तो मैं मानूंगा कि वह अच्छे नेता हैं।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग