मंच से बीजेपी नेता ने दी अधिकारियों को गाली, पूर्व IAS ने कसा तंज 

द न्यूज 15
नई दिल्ली । यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं के बयान विवादित और भड़काऊ होते जा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य समेत बीजेपी के तमाम नेता विपक्ष पर तीखे हमले बोल रहे हैं। कई अधिकारी भी नौकरी छोड़ राजनीति में आ रहे हैं। ख़बरों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से सेवनिवृत्ति हुए राजेश्वर सिंह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इसी बीच अधिकारियों पर विवादित बयान देते बीजेपी नेता का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में बीजेपी नेता मंच से भाषण देते हुए दिखाई दे रहे हैं। मंच पर ‘प्रभावी मतदाता संवाद’ लिखा है, साथ ही जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, स्वतंत्रदेव सिंह और केशव प्रसाद मौर्य की तस्वीर लगी हुई है। भाषण के दौरान बीजेपी नेता अधिकारियों को अपशब्द बोलते हुए कहते हैं कि नाराजगी है तो इन  अधिकारियों से है।
अब इस वीडियो को शेयर करते हुए पत्रकार रोहिणी सिंह ने तंज कसते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश में दर्जनों प्रशासनिक अधिकारी पार्टी कार्यकर्ता की तरह सरकार के लिए समर्पित रहे। एक इशारे पर झूठे मुक़दमे बनाए, एक इशारे में लाठियाँ चलायी, प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नतीजा ये हाल है उत्तरप्रदेश के अधिकारियों का, बाक़ायदा कार्यालय से ही सम्मान हो रहा है।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग