प्रधानमंत्री आज काशी में देंगे कई करोड़ की परियोजनाओं का उपहार

वाराणसी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 2095 करोड़ की 27 विकास परियोजनाओं का उपहार देंगे। प्रधानमंत्री मोदी पिंडरा के करखियांव में अमूल प्लांट की आधारशिला और विकास की परियोजनाएं अपने संसदीय क्षेत्र की जनता को समर्पित करेंगे।

काशी आगमन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के साथ पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गुरुवार का दिन विकास कार्यो को समर्पित रहेगा। वाराणसी में दोपहर करीब एक बजे कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त होगा। इनसे राज्य की अर्थव्यवस्था के साथ ही किसान भाई-बहनों को भी लाभ होगा।

प्रधानमंत्री दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच के लिए पोर्टल और डेयरी मार्क को भी लांच करेंगे। पीएम जनसभा को संबोधित करने से पहले प्रदेश के 33 जिलों के 20 लाख लोगों को घरौनी का लिंक मोबाइल पर भेजेंगे। वाराणसी के छह लाभार्थियों को स्वामित्व योजना का प्रमाणपत्र भी देंगे। दस दिन के भीतर दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचेंगे।

वह सड़क मार्ग से बाबतपुर से पिंडरा के करखियांव जाएंगे और यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा से पहले पीएम करखियांव औद्योगिक क्षेत्र में 475 करोड़ रुपये की बनास काशी संकुल परियोजना की नींव रखेंगे। अमूल से जुड़े एक लाख 70 हजार दुग्ध उत्पादकों को 35.2 करोड़ रुपये बोनस का आनलाइन ट्रांसफर भी वे बटन दबाकर करेंगे।

इसी मंच से प्रधानमंत्री वाराणसी की तीनों तहसीलों के छह लाभार्थियों को स्वामित्व योजना का प्रमाणपत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही वे एक क्लिक के जरिए प्रदेश के 33 जिलों के 20 लाख परिवारों को घरौनी यानी खतौनी प्रमाणपत्र का लिंक भेजेंगे। इसके बाद वे 870.16 करोड़ की लागत से निर्मित पांच परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 1225.51 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता प्रमाणीकरण प्रणाली लागू करेंगे। प्रधानमंत्री के हाथों लांच होने वाले पोर्टल के जरिए दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा का प्रमाणपत्र प्राप्त किया जा सकेगा।

Related Posts

रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले की…

Continue reading
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की को लेकर विपक्षी सांसदों का मार्च शुरू, पुलिस  के रोकने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी-प्रियंका

चुनाव आयोग तक मार्च का ऐलान किया था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस

रेजीनगर उपचुनाव वोटिंग के बीच गिरफ्तार किए गए हुमायूं कबीर, कॉलर से खींचकर ले गई बंगाल पुलिस