प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम देता है देश को नई दिशा : हरविन्द्र कल्याण

विधानसभा अध्यक्ष ने करनाल के रेलवे रोड पर स्थित काम्बोज धर्मशाला में सुना मन की बात कार्यक्रम

करनाल, (विसु)। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने आज यहां रेलवे रोड स्थित काम्बोज धर्मशाला में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 121वें एपिसोड को सुना। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश को नई दिशा और युवाओं में ऊर्जा का संचार करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जून को पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति देने का आह्वान किया है। यही नहीं उन्होंने प्रगतिशील किसानों द्वारा नए प्रयोगों के माध्यम से की गई उन्नत कृषि के लिए किसानों के प्रयासों की भी सराहना की।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि एपिसोड की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में मारे गए लोगों को याद करते हुए आतंकवाद के विरूद्ध कड़े कदम उठाए जाने की बात कही। इस आतंकी हमले के खिलाफ देशवासियों में भारी आक्रोश है। पूरे विश्व ने घटना पर संवेदना प्रकट की है। पीड़ित परिजनों को न्याय जरूर मिलेगा। एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कहा- कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई अच्छे से चल रही थी, निर्माण कार्यों में अपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे, लेकिन जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को ये रास नहीं आया। पीएम ने पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिया और कहा कि इस हमले के दोषियों और साजिश रचने वालों को कठोर जवाब दिया जाएगा।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने भारत के ग्लोबल स्पेस पावर बनने की भी बात की। कहा- एक साथ 104 सैटेलाइट्स का लॉन्च करके रिकॉर्ड बनाया है। भारत चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बना है। प्रधानमंत्री ने पूर्व इसरो चीफ डॉ. कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि दी और कहा कि आज भारत जिन उपग्रहों का उपयोग करता है, उनमें से कई डॉ. कस्तूरीरंगन की देखरेख में लॉन्च की गई थीं। उनका व्यक्तित्व खास था और युवा पीढ़ी उनके कार्यों से बहुत कुछ सीख सकती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवाओं ने भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदल दिया है। भारत का युवा, साइंस और इनोवेशन की ओर बढ़ रहा है। ऐसे इलाके, जिनकी पहचान पहले पिछड़ेपन और दूसरे कारणों से होती थी, वहां भी युवाओं ने ऐसे उदाहरण प्रस्तुत किये हैं, जो हमें नया विश्वास देते हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने स्पेस सेक्टर को प्राइवेट सेक्टर के लिए भी खोल दिया है।
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बताया कि म्यांमार के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया। भूकंप से वहां बड़ी तबाही हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अफ्रीका के इथोपिया में प्रवासी भारतीयों ने एक अभिनव प्रयास किया है। वहां रहने वाले भारतीयों ने ऐसे बच्चों को इलाज के लिए भारत भेजने की पहल की है जो जन्म से ही हृदय की बीमारी से पीड़ित हैं। ऐसे अनेक बच्चों की भारतीय परिवारों द्वारा आर्थिक मदद भी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि मोबाइल ऐप सचेत किसी प्राकृतिक आपदा में फंसने से बचा सकती है। खास बात ये है कि एप क्षेत्रीय भाषाओं में भी कई सारी जानकारियां उपलब्ध कराता है। प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के एक साल पूरे होने पर बताया कि इस अभियान के तहत 140 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए गए हैं। उन्होंने लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने की बात कही।

  • Related Posts

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में अंतर्राष्ट्रीय…

    Continue reading
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक