हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बंधाया विनय के परिवार को ढांढस

कल्याण बोले-आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत

करनाल (विसु)। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण आज दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को ढांढस बंधाने उनके निवास स्थान सेक्टर-7 पहुंचे। उन्होंने ईश्वर से विनय को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है।
इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर केंद्र व राज्य सरकार बेहद गंभीर है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि देश की मजबूती, अखंडता अथवा माहौल को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सरकार ठोस कदम उठाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह समाज की भी जिम्मेदारी है कि ऐसे समय में पीड़ित परिवार को सहयोग करे। चूंकि विनय नरवाल का गांव भूसली घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में है, इसलिए उनके लिए यह एक तरह से पारिवारिक मामला है। वे इस परिवार से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि विनय की हत्या से परिवार को जो क्षति हुई उसकी पूर्ति तो कोई नहीं कर सकता पर जनप्रतिनिधि व समाज के नाते सब इस परिवार के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपये और एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि पूरा देश व दुनिया घटना की निंदा कर रही है। आतंकवाद दूसरे देशों के लिए भी चिंता का विषय है। भारत ने इसके खिलाफ लड़ाई लडऩे का संकल्प लिया है। आतंकवाद के खिलाफ लडऩे के लिए सभी को एकजुट होने की जरूरत है। प्रधानमंत्री भी इस विषय पर गंभीर है। सरकार इस मामले में कड़ी कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ रही है।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कारोबार के लिए ऐसा माहौल बने जो स्थिर और भरोसेमंद हो; BRICS बिजनेस फोरम में भारत ने बताया ट्रेड प्लान

    कारोबार के लिए ऐसा माहौल बने जो स्थिर और भरोसेमंद हो; BRICS बिजनेस फोरम में भारत ने बताया ट्रेड प्लान

    Copper Price: सोना-चांदी के रिटर्न को भी मात दे दी कॉपर ने, अनिल अग्रवाल के वेदांता लिमिटेड के लिए क्या है मायने

    Copper Price: सोना-चांदी के रिटर्न को भी मात दे दी कॉपर ने, अनिल अग्रवाल के वेदांता लिमिटेड के लिए क्या है मायने

    हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

    हाथ मिलाए, गले लगाया…ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन 

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    बिजनौर में सपा जिलाध्यक्ष हनी फैसल ने घोषित की नई जिला कार्यकारिणी। PDA और सर्वसमाज को मिला ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व 

    सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू

    सत्तू-मखाना…कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू