गुरुओं की वाणी और शिक्षाएं सर्व समाज को दिखा रही दिशा : विधानसभा अध्यक्ष

करनाल, (विसु)। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने आज हलके के गांव पीपलवाली में गुरुद्वारे का उद्घाटन किया और अरदास की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और अपने हल्के की सुख समृद्धि और तरक्की के लिए कामना की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सिख धर्म के सभी गुरुओं ने समय-समय पर जो शिक्षाएं दी हैं, वह सर्व समाज के लिए आदर्श हैं। हम सभी को उन शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। आज समाज को अपने गुरुओं, अपने संत महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। इससे न केवल हमें एक सही दिशा मिलेगी बल्कि सर्व समाज का भला भी होगा। इस दौरान गुरुद्वारा में अखंड पाठ का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर ग्रहण किया। गुरुद्वारा की देखरेख का जिम्मा सिंह सभा को दिया गया है। इस मौके पर सिंह सभा के बलकार सिंह, जितेंद्र सिंह, निशान सिंह, कुलवीर सिंह, पहल सिंह, सूबा सिंह आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप