प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की, 20500 करोड़ रुपये की राशि देश के लगभग 10 करोड़ किसानों के खातों में सीधे स्थानांतरित

नोएडा। देशभर के करोड़ों किसानों के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा, जब माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वाराणसी से लाइव माध्यम के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 20वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने 20500 करोड़ रुपये की राशि को सीधे लगभग 10 करोड़ किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया, जिससे किसानों को राहत और आत्मनिर्भरता की नई दिशा मिली। इस कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा नोएडा ओमवीर अवाना के नेतृत्व में फूल मंडी, सेक्टर 88, नोएडा में बड़े पैमाने पर लाइव प्रसारण के माध्यम से देखा गया। कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। इस आयोजन के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी रहे।

 

लाइव संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि देश का अन्नदाता समृद्ध होगा तभी भारत सशक्त बनेगा। हमारी सरकार का यह प्रयास है कि किसानों को सीधी आर्थिक सहायता मिले और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो। किसान सम्मान निधि योजना उसी सोच का परिणाम है। यह योजना न सिर्फ किसानों की सहायता करती है, बल्कि उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर भी बनाती है। प्रधानमंत्री जी ने आगे यह भी कहा कि देश के किसानों को तकनीक से जोड़ना, सॉयल हेल्थ कार्ड, ड्रोन तकनीक और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की व्यवस्था में पारदर्शिता लाना हमारी प्राथमिकता है। भारत के किसान आज नवाचार के वाहक बन रहे हैं।

किसानों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किसानों को उनके हक का पैसा सीधे उनके अकाउंट में भेजा जा रहा है जिसमें बिचौलियों की भूमिका को समाप्त कर दिया है और एक स्वच्छ एवं पारदर्शी व्यवस्था को लागू किया गया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। किसान सम्मान निधि योजना, किसानों के आत्मबल और आत्मनिर्भरता की मिसाल है। इस योजना से किसानों को समय पर आर्थिक सहायता मिलती है, जिससे उनकी खेती और जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन आता है। भाजपा सरकार, ‘गांव, गरीब और किसान’ की सच्ची हितैषी है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किसानों ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस योजना से उन्हें निरंतर आर्थिक संबल मिल रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा अमित त्यागी, घनश्याम यादव, डिप्टी डायरेक्टर मंडी समिति मेरठ राजीव राय, मंडी सचिव पंकज शर्मा, इंद्राज खटाना प्रधान , रोहित शर्मा, पप्पू प्रधान, चरण सिंह प्रधान , नीरज चौधरी, मांगेराम शर्मा, अशोक मिश्रा, भूपेश चौधरी, मनोज चौहान, उज्जवल सिंह,अर्पित मिश्रा, राहुल शर्मा, विष्णु शर्मा, सर्वेश सिंह, मुकेश शर्मा, विजय अवाना, राम मेहर कौशिक, बबलू यादव, दुर्गेश तंवर, सुरेश चौहान, उमेश भाटी, राकेश सिंह, देवेंद्र भदोरिया ,अतुल त्यागी,मांगेराम शर्मा, सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी किसान उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में अंतर्राष्ट्रीय…

    Continue reading
    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    • By TN15
    • June 22, 2026
    लखनऊ के अलीगंज में दुकान में लगी भीषण आग, ऊपर चल रही थी कोचिंग!

    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा

    • By TN15
    • June 22, 2026
    चाचा शिवपाल को तिरछी नजर से भी नहीं देखना चाहते अखिलेश यादव, ओपी राजभर ने किया एक और दावा

    फेसबुक पर विधवा से प्यार…शादी से इनकार किया तो 4 साल की बेटी को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार

    • By TN15
    • June 22, 2026
    फेसबुक पर विधवा से प्यार…शादी से इनकार किया तो 4 साल की बेटी को किया अगवा, आरोपी गिरफ्तार

    आपातकाल के जश्न की तैयारियां

    • By TN15
    • June 22, 2026
    आपातकाल के जश्न की तैयारियां