छठे चरण के चुनाव से पहले फिर बिहार आ रहे प्रधानमंत्री मोदी

न्यूज़ 15 ब्यूरो

पटना । लोकसभा चुनाव में 400 पार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैराथन दौड़ जारी है। पीएम मोदी छठे चरण के चुनाव से पहले एक बार फिर 21 मई को सीवान और पूर्वी चंपारण में सभा करने वाले हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी का यह सातवां दौरा होगा।पिछले डेढ़ महीने में प्रधानमंत्री ने छह बार बिहार का दौरा किया है जिसमें उन्होंने एक रोड शो पटना में किया है।

चुनावी माहौल के बीच पहली बार पीएम मोदी चार अप्रैल को जमुई से चुनावी शंखनाद करके एनडीए उम्मीदवार और एलजेपी रामविलास प्रत्याशी अरुण भारती के लिए प्रचार किया था। बिहार में पीएम मोदी का दूसरा दौरा 7 अप्रैल को नवादा में बीजेपी उम्मीदवार विवेक ठाकुर के लिए चुनावी सभा की थी।अप्रैल महीने में ही पीएम मोदी ने तीसरी सभा की थी. वह गया और पूर्णिया गए थे।

26 अप्रैल को पीएम मोदी ने सीमांचल के फारबिसगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया था। बिहार की सबसे चर्चित सीट मुंगेर में ललन सिंह के लिए रैली की थी।बिहार का पांचवां दौरा पीएम मोदी ने मिथिलांचल का किया था। चार मई को पीएम ने दरभंगा में एक विशाल रैली को संबोधित किया था। दरभंगा की रैली के ठीक सात दिन बाद पीएम मोदी फिर पटना पहुंचे। 12 मई को रोड शो किया था। पीएम मोदी अगले दिन पटना साहिब भी गए थे। 13 मई को बिहार के तीन लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा को संबोधित भी किया था।

मिली जानकारी के मुताबिक पीएम पूर्वी चंपारण और सीवान में 21 मई को चुनावी सभाएं करने वाले हैं। पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राधा मोहन सिंह मैदान में हैं तो सीवान से जेडीयू प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा खड़ी हैं।

  • Related Posts

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    राज्यसभा में पेपर लीक रोकने वाले बिल पर…

    Continue reading
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
    • TN15TN15
    • July 30, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    एसकेएम और ट्रेड यूनियनों का 10 को चक्का जाम आंदोलन 

    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    • By TN15
    • July 30, 2026
    मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी

    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    • By TN15
    • July 30, 2026
    फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP…, धमकी का आरोप लगा बोले दीपके

    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    • By TN15
    • July 30, 2026
    215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर 

    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    • By TN15
    • July 30, 2026
    छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’

    • By TN15
    • July 30, 2026
    हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर कांग्रेस MP बोले, ‘अब खेल में…’