क्लास लेतीं शिक्षिका हुई बेहोश, स्कूल में मचा अफरा तफरी

राम विलास
राजगीर। प्रखण्ड के मध्य विद्यालय सह उच्च माध्यमिक विद्यालय बरनौसा की सहायक शिक्षिका सुमन कुमारी क्लास लेते समय गुरुवार को अचानक अचेत हो गयीं। विद्यालय के शिक्षक और शिक्षकाओं ने तुरंत उनकी प्रारंभिक सेवा कर स्वास्थ्य लाभ दिलाया। इस आकस्मिक घटना की सूचना उनके पति मनोज चौधरी को दी गयी। फिलहाल सुमन कुमारी खतरे से बाहर और स्वस्थ हैं।

विद्यालय के शिक्षक विनोद भूषण सिन्हा एवं अन्य के अनुसार क्लास लेते समय करीब 10:30 बजे के आसपास सुमन कुमारी अचानक मूर्छित हो गयीं। उनके मूर्छित होते ही कक्षा और विद्यालय में अफरा तफरी मच गई। सभी शिक्षक क्लास छोड़कर सुमन कुमारी की कक्षा की ओर दौड़ पड़े। शिक्षिकाओं द्वारा उनके चेहरे पर पानी का छिड़काव किया गया। तब वह हल्का होश में आयी।

विद्यालय परिवार के द्वारा सुमन कुमारी के पति मनोज चौधरी, जो नालंदा विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत हैं, को सूचना दिया गया। शिक्षिका पति स्कूल आये और चिकित्सा के लिए राजगीर ले गये। उनके द्वारा निजी दवाखाना में शिक्षिका का इलाज कराया गया है। पति मनोज कुमार के अनुसार शिक्षिका सुमन कुमारी स्वस्थ हैं।

बीआरपी महेश कुमार सिंह गहलौत ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना बीआरपी व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजी गई थी। शिक्षिका सुमन कुमारी अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया