प्रशांत किशोर अनशन के छठे दिन अस्पताल में भर्ती,हालत गंभीर

 दिल्ली से पटना बुलाई गईं पत्नी

 पटना। जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ गई है। वह छह दिनों से अनशन पर थे। सिर्फ़ पानी पी रहे थे। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। प्रशांत किशोर अनशन जारी रखना चाहते हैं। दवा भी नहीं ले रहे हैं। उनकी पत्नी डॉ जाह्नवी दास, जो खुद एक डॉक्टर हैं, दिल्ली से पटना बुलाई गई हैं। उन्हें पीके का इलाज कराने के लिए मनाने की ज़िम्मेदारी दी गई है।
प्रशांत किशोर ने सोमवार सुबह गिरफ्तारी के बाद शाम को रिहाई के बाद मीडिया से बात की थी। उन्होंने कहा था कि उनका अनशन जारी रहेगा। मंगलवार को अनशन की आगे की योजना बताने वाले थे। लेकिन रात में पेट दर्द शुरू हो गया। सुबह डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पीके अनशन कर रहे हैं।
प्रशांत किशोर पिछले छह दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। केवल पानी पी रहे हैं। इससे उनकी हालत गंभीर हो गई है। पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती पीके अनशन नहीं तोड़ना चाहते। डॉक्टरों की बात नहीं मान रहे। मुंह से दवा लेने से भी इनकार कर रहे हैं। इसलिए उनकी पत्नी डॉ जाह्नवी दास को दिल्ली से बुलाया गया है। उम्मीद है कि वो पीके को इलाज के लिए मना लेंगी। जन सुराज के नेता पीके के पेट में इन्फेक्शन हो गया है। डॉक्टरों का कहना है कि पानी कम पीने और खाना न खाने की वजह से यह हुआ है। पीके अस्पताल में भी अनशन पर अड़े हैं। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बाहरी लोगों के आने पर रोक लगा दी गई है।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?