गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर डीएम ने की बैठक

मुजफ्फरपुर। आगामी गणतंत्र दिवस के सफल और सुचारु आयोजन को लेकर जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की तैयारी के लिए विभिन्न टीमों का गठन कर दायित्वों का निर्धारण किया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को कार्य समय पर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।

गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह सिकंदरपुर स्टेडियम में आयोजित होगा। इसमें झंडोत्तोलन, परेड और झांकियों का प्रदर्शन होगा। सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर आधारित झांकियों की तैयारी के लिए पंचायती राज, उत्पाद, आईसीडीएस, जीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, और पुलिस विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन झांकियों की मॉनिटरिंग उप विकास आयुक्त और डीआरडीए डायरेक्टर करेंगे।

18 से 23 जनवरी तक परेड की तैयारी होगी और 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन होगा। परेड की सभी व्यवस्थाओं के लिए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को निर्देशित किया गया। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रम 26 जनवरी की शाम 3:30 से 5:30 बजे तक नगर भवन में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसकी समुचित व्यवस्था जिला शिक्षा पदाधिकारी और कला-संस्कृति पदाधिकारी सुनिश्चित करेंगे।

विधि व्यवस्था, यातायात और पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। भवन निर्माण विभाग को रंग-रोगन और बैरिकेडिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि सिविल सर्जन को मेडिकल टीम की तैनाती के निर्देश दिए गए।

इस बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व) श्री संजीव कुमार, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी श्री फिरोज अख्तर, सिविल सर्जन डॉ. अजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अजय कुमार सिंह और अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई में जिस तरह से एक लड़की के…

    Continue reading
    JDU में खेला होगा? नीतीश कुमार की बैठक में नहीं पहुंचे ललन सिंह

    नीतीश कुमार की आज की बैठक में जेडीयू…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    सुठालिया सिंचाई परियोजना के विस्थापितों को 4 गुना मुआवजा दिलाने के लिए 9 दिन से भूख हड़ताल कर रहे किसानों के समर्थन में डॉ सुनीलम ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं