सीएमओ कार्यालय में गरीब विकलांगों का हो रहा है शोषण एम आर पाशा

दलालों का गिरोह सक्रिय दोनों हाथों से लूट रहे हैं विकलांगों को

बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सदस्य जिला स्तरीय समिति बिजनौर एम आर पाशा ने सीएमओ कार्यालय में विकलांगों का शोषण होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर दलालों का गिरोह सक्रिय है और इस गिरोह का सरगना जो अपने आप को अध्यक्ष बताकर एक गिरोह बना रखा है जो विकलांगों के साथ जमकर दलाली करता है। प्राप्त समाचार के अनुसार राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा जनपद में विकलांगों की उपेक्षा से खफा है। खास तौर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में हो रही विकलांगों की उपेक्षा व शोषण को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है उन्होंने कहा कि सीएमओ कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। यहां पर दूरदराज से गरीब व असहाय विकलांग अपना प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जैसे तैसे आते हैं। मगर यहां पर भीषण गर्मी में उनके बैठने की ना तो समुचित व्यवस्था होती है नाही कूलर पंखे लगाए जाते हैं और ना ही टेंट की व्यवस्था उनके बैठने की व्यवस्था भी नहीं की जाती है। पीने के लिए ठंडा पानी की व्यवस्था भी नहीं की जाती है। जबकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपने कार्यालय में एयर कंडीशनर में आराम फरमाते रहते हैं प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर विकलांगों को परेशान किया जाता है यहां पर दलालों का गिरोह भी सक्रिय है जिसका मुखिया एक चर्चित दलाल है जो अपने आप को अध्यक्ष बताता है और एक गिरोह बना रखा है जो विकलांगों के साथ जमकर दलाली करता है और इनके द्वारा विकलांगों को डरा धमकाया जाता है कि तुम्हारा ऐसा प्रमाण पत्र जारी होगा जिससे सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा इस गिरोह के द्वारा विकलांगों को डर दिखाकर अवैध वसूली की जाती है कई बार यह मामला उठाने के बावजूद भी दलालों के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं की गई जिससे कर्मचारियों की मिली भगत भी उजागर होती है यहां के डॉक्टर और कर्मचारी दलालों से मिले हुए हैं इनके खिलाफ दलालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए व मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में इनको घुसने ना दिया जाए।

  • Related Posts

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. पं. सूर्य…

    Continue reading
    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बीच समाजवादी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी