किसान नेता राजीव यादव की ज़मीन पर जबरन कब्जे की कोशिश, अवैध कब्जे को तत्काल रोकने की माँग

 आज़मगढ़। सोशलिस्ट किसान सभा के महासचिव राजीव यादव की ज़मीन पर अराजक तत्वों द्वारा जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। यह ज़मीन सिचाई कॉलोनी, सरफुद्दीनपुर, थाना सिधारी, जिला आज़मगढ़ में स्थित है। आरोप है कि पंकज गुप्ता पुत्र गोविन्द गुप्ता, कुछ असामाजिक तत्वों की मदद से वहां अवैध निर्माण करवा रहे हैं, जबकि इस ज़मीन को लेकर राजीव यादव बनाम दीपराजी देवी का मुकदमा अदालत में पहले से विचाराधीन है।

जानकारी के मुताबिक, पंकज गुप्ता ने यह ज़मीन दीपराजी से रजिस्ट्री के ज़रिए खरीद ली, जबकि उन्हें अच्छी तरह पता था कि मामला कोर्ट में चल रहा है। यहां तक कि न्यायालय द्वारा भेजी गई कमीशन टीम के सामने खुद उपस्थित भी हुए थे और उनके हस्ताक्षर भी कमीशन रिपोर्ट में दर्ज हैं। इसके बावजूद ज़मीन पर जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश हो रही है।

पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव ने बताया कि 6 फुट ऊँची दीवार तोड़ दी गई, ईंट और मिट्टी हटा ली गई, आम के पेड़ काट दिए गए, और कुछ लोगों के ज़रिए कब्जे की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंकज गुप्ता पहले भी कई बार इस ज़मीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन हर बार प्रशासन के दखल से मामला रुकता रहा। मगर अब तक उनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उनका हौसला बढ़ता जा रहा है।

एनएपीएम से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता राज शेखर ने बताया कि इस मामले में कई बार राजस्व विभाग, लेखपाल और अन्य अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन किसी ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

राजीव यादव के बड़े भाई अधिवक्ता विनोद यादव ने इस पूरे मामले की शिकायत एसपी ऑफिस आजमगढ़ में की, जिस पर ग्रामीण एसपी चिराग जैन ने CO को मौके की जांच करने का निर्देश दिया है। साथ ही जब कमिश्नर कार्यालय में भी शिकायत की गई तो SO सिधारी को आदेशित किया गया कि निर्माण कार्य तत्काल रुकवाकर रिपोर्ट दी जाए। यह मामला जिलाधिकारी पोर्टल पर भी दर्ज कराया गया है।

किसान नेताओं और समाजसेवियों ने माँग की है कि इस जमीन से अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए, कब्जा करने की साजिश करने वालों पर आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए, ताकि आगे से कोई इस तरह कानून को जेब में रखकर ज़मीन कब्जाने की हिम्मत न कर सके।

 

  • Related Posts

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    आईआईटी कानपुर (IITK) द्वारा अपनी एक महिला संकाय…

    Continue reading
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान
    • TN15TN15
    • November 19, 2026

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा