नेपाल की आर्थिक मंदी का मुख्य कारण राजनीति अस्थिरता : वक्तागण

जनकपुरधाम। जनकपुरधाम के राम बहादुर साह सेवा सदन के सभागृह में सोडेप नेपाल द्वारा “नेपाल में आर्थिक मंदी, राज्य पक्ष र कारक एवं समाधान को उपाय विषय” पर अंतर क्रिया कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नेपाल में आर्थिक मंदी का कारण राजनीति अस्थिरता भी है। माओवादी जन युद्ध के बाद बड़े बड़े उद्योगपति उद्योग के प्रति उदासीन हो गये।दुसरी ओर नेपाल के आय का मुख्य स्रोत पर्यटन एवं मधेश का कृषि था। मधेश के चावल,दलहन ,तेलहन नेपाल से भारत निर्यात होता था।आज भारत से चावल, गेहूं, तेलहन, दलहन का आयात होता है। किसान को समय पर सिंचाई,खाद ,बीज उपलब्ध नहीं होता है। सरकार द्वारा भारतीय उत्पाद पर अत्यधिक कर लगाने के कारण जरूरत की सामान उपभोक्ता भारत के सीमावर्ती कस्वो से खरीदकर लाते हैं जिससे जनकपुरधाम सहित सीमावर्ती शहरों के व्यापार पर असर पड़ रहा है। जनकपुरधाम सहित पूरे नेपाल के आधा दूकान की शटर खाली हो गया है। जनकपुरधाम में भारत से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं लेकिन भंसार के कड़े नियम, 25हजार से रूपये से अधिक नहीं लाने की अनुमति के कारण पर्यटक की संख्या में कमी आ रही है। स पर सरकार ध्यान दें। कृषि क्षेत्र में विकास के लिए सिंचाई,खाद,
बीज की व्यवस्था सरकार कोकरना होगा। इसअंतर क्रिया कार्यक्रम में मधेश प्रदेश नीति आयोग के उपाध्यक्ष सोहन साह, जनकपुरधाम वृहद विकास क्षेत्र परिषद के अध्यक्ष शीतल साह, उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश योगेन्द्र साह, जिला जन स्वास्थ्य कार्यालय धनुषा के प्रमुख उमेश प्रसाद यादव, समाजसेवी बिष्णु कुंवर, जसपा नेपाल के नगर के बरिष्ठउपाध्यक्ष राम चंद्र पंजियार, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के निवर्तमान अध्यक्ष अंबु प्रसाद साह, सोडेप नेपाल के निर्देशक सत्य नारायण साह, पूर्व अध्यक्ष सुनीता देवी ,प्रो.हरे कृष्ण साह सहित लोगों ने विचार रखें।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    वाराणसी की मंडलीय अस्पताल में हंगामा, शव लेकर भागने लगे परिजन

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    Special Feature on the Birth Anniversary : अनुशासन के प्रति अत्यन्त कठोर थे अनंत रामचंद्र गोखले

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    संजय निषाद की शिकायत का असर? गोंडा आने से पहले पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप हाउस अरेस्ट

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    Asian Games 2026 : भारत की झोली में आया 12वां मेडल, बैडमिंटन पुरुष टीम को मिला ब्रॉन्ज मेडल

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए