पुलिस ने सीएम आवास तक जाने से रोका, ग्राम रक्षा दल ने दी चेतावनी

 पटना। पटना में अपनी मांगों को लेकर ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र सोमवार (11 नवंबर) को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन रास्ते में आवास से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया. सभी ग्राम रक्षा दल को डंडे का भय दिखाकर खदेड़ दिया गया. करीब 50 की संख्या में पुलिस मित्र मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने जा रहे थे.
सीएम आवास तक जाने से रोके जाने के बाद ग्राम रक्षा दल कर्मियों ने चेतावनी दी है कि बिहार विधानसभा उपचुनाव में हमलोग सरकार का विरोध करेंगे. साथ ही आगामी शीतकालीन सत्र में भी सरकार के विरोध में हंगामा करेंगे. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांव में होने वाले आपराधिक घटनाओं पर नजर रखने के लिए चौकीदार के अलाव हर पंचायत में एक-एक ग्राम रक्षा दल रखने का निर्णय लिया था और दलित समुदाय से आने वाले लोगों को ग्राम रक्षा दल बनाया गया था।
इसका नाम मुख्य रूप से बिहार राज्य दलपती एवं ग्राम रक्षा दल भी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका नाम पुलिस मित्र भी रखा था. बहाली के समय ग्राम रक्षा दल को वर्दी भी दी गई थी, लेकिन मानदेय मात्र 4000 रुपये दिए गए थे. उसके बाद मानदेय बढ़ोतरी नहीं की गई. इन लोगों का काम ग्राम में हो रहे अपराधों को थाना अध्यक्ष को सूचना देना है. ग्राम रक्षा दल के कर्मियों ने बताया कि हम लोग का जोखिम भरा काम है. हम लोग सूचना देते हैं थाना प्रभारी मैनेज कर देते हैं और हम लोग से विवाद हो जाता है, उसके बाद भी हमें मात्र 4000 मिलते हैं.

  • Related Posts

    अम्बेडकर नगर प्राइमरी स्कूल के जर्जर पहुंच पथ और नाला का 16.48 लाख से होगा नव निर्माण : गरिमा
    • TN15TN15
    • July 11, 2026

     कार्यादेश सौंपते बोलीं महापौर-वार्ड-20 के दलित- महादलित बस्ती…

    Continue reading
    बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

    बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    • By TN15
    • July 11, 2026
    मुंबई के लोग तय करेंगे कि मैं रील्स स्टार हूं या रियल स्टार, कोस्टल रोड वीडियो पर ट्रोलिंग के बाद बोलीं रितु तावड़े

    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    • By TN15
    • July 11, 2026
    राम कपूर की ‘हरकत’ देख चढ़ा इंटरनेट का पारा, बीवी गौतमी कपूर ने भी किया पोस्‍ट, लोग बोले- ये नहीं सुधरेंगे

    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    • By TN15
    • July 11, 2026
    चमोली में सरकारी अस्पताल की जर्जर दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, चिकित्सा प्रभारी की मौत

    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ‘पिछले जनम में सांप थी क्या?’ रवि किशन की बेटी रीवा पर भड़कीं उर्फी जावेद, बहन डॉली के कारण बवाल

    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    • By TN15
    • July 11, 2026
    ’15 जुलाई को पाकिस्तान से आजादी का करेंगे ऐलान’, PoK के नेताओं ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम   

    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस 

    • By TN15
    • July 11, 2026
    युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनाश्री वर्मा ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस संग किया गजब डांस