आरएलजेपी के बयान से बिहार में सियासी भूचाल

 क्या एनडीए से अलग होंगे पशुपति पारस?

पटना। एनडीए गठबंधन के साथ बने रहने को लेकर पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) में दरार के संकेत मिल रहे हैं। पार्टी के प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने सोमवार को एक बयान में एनडीए पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आरएलजेपी को लगातार कमजोर किया जा रहा है। इस बयान के बाद बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

श्रवण अग्रवाल ने आरोप लगाया कि एनडीए में आरएलजेपी की अनदेखी हो रही है। लोकसभा चुनाव में पार्टी को कोई सीट नहीं दी गई, जबकि पारस के नेतृत्व में आरएलजेपी के पांच सांसद रहे हैं। उन्होंने बताया कि 19-20 नवंबर को पटना में आरएलजेपी की बैठक होगी, जिसमें पारस कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

गौरतलब है कि आरएलजेपी के पास पहले एनडीए में पांच सांसद थे और पारस खुद केंद्रीय कैबिनेट में शामिल रहे हैं। लेकिन, इस बार चुनावों में एनडीए से चिराग पासवान को पांच सीटें दी गईं, जबकि पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली।

इसके साथ ही, पटना स्थित आरएलजेपी कार्यालय को खाली कराने का सरकारी आदेश भी आया, जिसे आज ही पूरा किया गया है। ऐसे में आरएलजेपी के एनडीए में बने रहने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

अब यह देखना होगा कि आगामी बैठक में पशुपति पारस किस तरह का निर्णय लेते हैं।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!