पुलिस ने गंदे नाले में डूब रहे युवक को बचाया, सोशल मीडिया तारीफ

ऋषि तिवारी
नोएडा। विवादों में घिरे रहने के बाद भी एक पुलिस ही है जो हमेशा किसी भी परिस्थिति में सबके काम आती है और खाकी उनके काम को लेकर लगातार सवाल जवाब होते रहते है। ऐसे में नोएडा पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। जिसमें फेस-2 थाना क्षेत्र पुलिस ने नाले में नशे की हालत में गिरे युवक को डूबने से बचाया है।

पंचशील चौकी इंचार्ज को आज सुबह सूचना मिली कि एक युवक शहीद भगत सिंह रोड के पास नाले में डूब रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पंचशील चौकी के इंचार्ज मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी देरी के खुद रस्सी के सहारे नाले में उतरकर डूबते हुए युवक को बचाया। बचाव के बाद पता चला कि युवक नशे की हालत में था और अपना नाम और पता बताने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने तुरंत युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, युवक की हालत अब स्थिर है।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी की साहसिक कार्रवाई साफ देखी जा सकती है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स नोएडा पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं। फेस-2 थाना प्रभारी ने कहा, “हमारी प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा है। हमारे जवानों ने जो किया, वह उनके कर्तव्य का हिस्सा है। हम हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे।”

  • Related Posts

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    प्रख्यात वकील प्रशांत भूषण ने दायर की याचिका …

    Continue reading
    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    ‘नक्सलियों पर सुप्रीम कोर्ट में हो गई बहस, वंदे मातरम पर सुनवाई, CJI सूर्यकांत बोले- आगे के लिए बचा कर रखें दलील

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    नंदन यादव के एनकाउंटर के बीच तेजस्वी का रिएक्शन, क्या बोले?

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    दिल्ली SIR : लाखों लोग परेशान, सुप्रीम कोर्ट ने EC से मांगा जवाब

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’

    जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, ‘लोग लालू यादव को आज भी…’