पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को मिला ‘अद्रिजा – नारी शक्ति सम्मान’

ऋषि तिवारी
नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के समापन किया गया। इस मौके पर इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सदस्य विजया भारती सयानी मौजूद रही। इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, पद्मश्री शोभना नारायण, पूर्व राज्यसभा सदस्य और भारतीय कलाकार रूपा गांगुली को ‘अद्रिजा – नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

विजया भारती सयानी ने कहा कि बिना शक्ति के शिवजी पूर्ण नहीं है। इसलिए भारतीय परंपरा में अर्धनारीश्वर की पूजा की जाती है। पुराने समय से हमारे देश में पुरूष और महिलाओं को समानता का अधिकार प्राप्त था। उन्होंने छात्रों को सदैव समानता और निष्पक्षता का भाव रखने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी और संविधान लागू होने के साथ ही हमारे देश में महिलाओं और पुरुषों को बराबरी का अधिकार प्राप्त हुआ। जिसके तहत उन्हें वोट देने से लेकर निर्णय लेने का अधिकार है। जबकि कई विकसित देशों में भी महिलाओं को यह अधिकार काफी समय बाद प्राप्त हुआ। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने छात्रों से कहा कि समझौता, गलत नही हैं। अगर आप सपने देखती है और जीवन का उद्देश्य निर्धारित किया है तो उसके लिए कोई समझौता ना करें।

आपको अपना रास्ता स्वयं बनाना होगा। इसके लिए पर्याप्त संघर्ष करते है तो दूसरों के साथ भी साझा करें। उन्हें प्रेरित करें। यदि आप अपनी कमजोरियों को स्वीकार नहीं करती तो आप कभी मजबूत नहीं बन सकती। पूर्व राज्यसभा सदस्य और भारतीय कलाकार रूपा गांगुली ने कहा कि आप सर्वप्रथम स्वयं का सम्मान करें और समाज के हर स्तर के लोगों का आदर करें यह आपको आंतरिक प्रसन्नता की अनुभूति कराएगा। पिछले कुछ सालों में महिला सशक्तिकरण में काफी विकास हुआ है। उन्होंने छात्रों से कहा कि सोशल मीडिया पर वक्त ना बर्बाद करे ।

  • Related Posts

    अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल

    शामली–समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष…

    Continue reading
    जन संवाद यात्रा के अंतर्गत ग्राम हरौला में जनहित के मुद्दों पर हुआ सार्थक संवाद

    जन संवाद यात्रा के अंतर्गत आज ग्राम हरौला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    • By TN15
    • July 6, 2026
    परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

    अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल

    • By TN15
    • July 6, 2026
    अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल

    जन संवाद यात्रा के अंतर्गत ग्राम हरौला में जनहित के मुद्दों पर हुआ सार्थक संवाद

    • By TN15
    • July 6, 2026
    जन संवाद यात्रा के अंतर्गत ग्राम हरौला में जनहित के मुद्दों पर हुआ सार्थक संवाद

    Greater Noida News : बिजनौर के रवा राजपूतों ने किया समाज के उत्थान पर मंथन! 

    • By TN15
    • July 6, 2026
    Greater Noida News : बिजनौर के रवा राजपूतों ने किया समाज के उत्थान पर मंथन! 

    13 साल से फरार कुख्यात अपराधी STF के हत्थे चढ़ा, मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    • By TN15
    • July 6, 2026
    13 साल से फरार कुख्यात अपराधी STF के हत्थे चढ़ा, मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    मोतीपुर के भारत ऊर्जा एथेनॉल प्लांट में लगी आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    • By TN15
    • July 6, 2026
    मोतीपुर के भारत ऊर्जा एथेनॉल प्लांट में लगी आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा