गन की नोक पर छिना छपटी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्तौल 32 बोर और एक गाड़ी की बरामद

करनाल, (विसु)। थाना घरौंडा पुलिस की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बसताडा टोल टैक्स के नजदीक गांव कुटेल के समीप नाकाबंदी करते हुए पांच आरोपी देवेश कौशिक पुत्र फुलकवार कौशिक निवासी जीवन विहार सोनीपत, नितिन पुत्र सोमबीर निवासी गांव संदाल खुर्द सोनीपत, राहुल पुत्र अनिल निवासी गांव ताजपुर तिहाड़ खुर्द सोनीपत और सूरज पुत्र रोहतास निवासी तारानगर कॉलोनी सोनीपत तथा नीतिन पुत्र सोमबीर निवासी राम नगर करनाल को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक गाड़ी व एक अवैध देसी पिस्टल 32 बौर बरामद की गई। इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी उप निरीक्षक बलराज सिंह ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों ने लूट की यह वारदात 28 दिसंबर 2024 गन पॉइंट पर सोने की चैन और कुछ नगदी घरौंडा करनाल के क्षेत्र से की थी। उन्होंने बताया कि पहले वे गाड़ियों को चिन्हित करके फिर उनके सामने गाड़ी रोक कर गन पॉइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे इस संबंध में आज आरोपियों माननीय अदालत के सम्मुख पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    चंद्रशेखर को मिल रहा आकाश आनंद के पार्टी से इन-आउट का फायदा ?

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    बाबा खड़क सिंह : पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें सिखों का “अघोषित बादशाह” और देश का “लौह पुरुष” कहा था

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    वनवासियों के हितचिंतक स्वामी आत्मानंद

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत

    स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, अब नहीं जाना होगा जेल, मिली जमानत