मंगलवार को जिले के 4.91 लाख बच्चों में से 4.34 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर कृमि मुक्त किया जा चुका है : सिविल सर्जन

करनाल, (विसु)। सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति प्रोग्राम के तहत मंगलवार को जिले के 4.91 लाख बच्चों में से 4.34 लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर कृमि मुक्त किया जा चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चों में खून की कमी का एक मुख्य कारण कृमि (पेट के कीड़े) होते है, जिस कारण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में कमी आ जाती है । गंभीर कृमि संक्रमण से कई लक्षण उत्पन्न हो सकते है जैसे कि दस्त, जी मिचलाना, उल्टी, हल्का पेट दर्द, कमजोरी, वजन कम होना, रोग प्रतिरोधक क्षमता का कम होना और पढ़ाई में ध्यान न लगना। यह एल्बेंडाजोल की गोली बिल्कुल सुरक्षित है, इसको खाने से अनेक फायदे होते है जैसे कि अनीमिया में नियंत्रण, स्वास्थ्य और पोषण में सुधार, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि, समुदाय में कृमि संक्रमण की व्यापकता में कमी शामिल है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति प्रोग्राम के तहत 1 से 19 वर्ष के सभी सरकारी व निजी स्कूलों के बच्चों को एवं 20 से 24 वर्ष आयु की सभी महिलओ जोकि गर्भवती न हो तथा स्तनपान न करवा रही हो, को स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रो के माध्यम से एल्बेंडाजोल की गोली नि:शुल्क खिलाई गई तथा जो बच्चे किसी कारणवश छूट गए हैं उनको आगामी 18 फरवरी को मॉप अप राउंड के दौरान एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। यह गोली पूर्णत: सुरक्षित व प्रभावशाली है। 1 से 2 वर्ष के बच्चों को आधी गोली (पीसकर), 2 से 3 वर्ष के बच्चों को पूरी गोली (पीसकर), 3 से 19 वर्ष के बच्चों एवं 20 से 24 वर्ष की महिलाओं को पूरी गोली चबाकर खानी है। सिविल सर्जन ने आमजन से यह अपील की कि स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम द्वारा दी जाने वाली एल्बेंडाजोल की गोली अपने बच्चों को अवश्य खिलाएं ताकि भारत की भावी पीढ़ी को तंदुरुस्त एवं अनीमिया मुक्त बनाया जा सके ।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    • By TN15
    • November 25, 2026
    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    • By TN15
    • November 25, 2026
    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि