पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कांवड़ मांर्गों का किया निरीक्षण व शिव भक्तों से की वार्ता

ऋषि तिवारी
नोएडा। कांवड़ मेला में सकुशल संपन्न कराने व कांवड़ यात्रियों को यात्रा के दौरान उन्हें बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह और डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कांवड़ मांर्गों का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं।

वहीं पुलिस कमिश्नर की पहल पर डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र ने कांवड़ मार्ग चिल्ला बॉर्डर, शनि मंदिर, कांवड़ शिविर, डीएनडी शिविर, ओखला पक्षी विहार रूट, कालिंदी कुंज पुल एवं बॉर्डर, सेक्टर-126 क्षेत्र में कांवड़ियों से भेंट व कांवड़ शिविरों एवं कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया।

उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा एवं उप जिलाधिकारी सदर चारुल यादव ने संबंधित तहसीलों के अंतर्गत आने वाले कांवड़ मार्गों का स्थल निरीक्षण करते हुए संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्गों पर कांवड़ यात्रियों के लिए ठहरने, खाने-पीने, अन्य मूलभूत सुविधाएं व सुरक्षा व्यवस्था मानकों के अनुरूप बेहतर बनी रहे, ताकि कांवड़ यात्रियों को यात्रा के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके साथ ही शिविर के अन्दर पानी, बिजली की उचित व्यवस्था के लिए संबन्धित को निर्देशित करने के साथ ही साथ कांवड़ शिविरों में विश्राम कर रहे एवं आ रहे शिव भक्तों से वार्ता कर उनका कुशलक्षेम पूछा। एडीसीपी ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को सर्तकता से ड्यूटी करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

  • Related Posts

    ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं…’, IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को जीवन की…

    Continue reading
    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    84वें भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर दिल्ली में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी