मोबाइल बना महिला की मौत का कारण, हत्या के आरोप में मामा भांजे गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। थाना फेस-3 नोएडा में अवैध संबंध के शक में हुई एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला के पति और उसके भांजे को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। जो कि महिला की मौत का प्रमुख कारण उसका मोबाइल फोन बना हुआ है। 23 जुलाई की रात को महिला अपने घर पर मोबाइल फोन चला रही थी, पति द्वारा फोन मांगने पर महिला ने उसे देने से इनकार कर दिया। उसके बाद मामा-भांजे ने मिलकर महिला की हत्या कर दी।

पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय सुनिति ने बताया कि रेखा गुप्ता को उसके पति सर्वेश गुप्ता पुत्र राम गुप्ता तथा भांजा पवन गुप्ता पुत्र कमलेश गुप्ता ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका के परिजनों की शिकायत पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को उसके पति सर्वेश और भांजे पवन को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि सर्वेश अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस वजह से उसने अपने भांजे के साथ मिलकर उसकी हत्या की है।

इसी शक को लेकर वह उसके साथ मारपीट करता था एवं जान से मारने की बात कहता था। अपनी पत्नी को जान से मारने के लिये उसने अपने रिश्ते के भांजे पवन गुप्ता को गांव से बुलाया। बीती 23 जुलाई की रात्रि में अभियुक्त की पत्नी मोबाइल चला रही थी। अभियुक्त सर्वेश गुप्ता ने अपनी पत्नी से मोबाइल मांगा तो दोनो में लडाई झगड़ा होने लगा। झगडे़ के बाद अभियुक्त सर्वेश गुप्ता ने अपने भांजे पवन गुप्ता के साथ मिलकर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी एवं शव को कपडे में लपेटकर कमरे में छिपा दिया तथा कमरे का बाहर से ताला बंद कर भाग गया था।

  • Related Posts

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

    Continue reading
    10 अगस्त को किसान-मजदूरों का जेल भरो, सड़क रोको और चक्का जाम आंदोलन 
    • TN15TN15
    • August 6, 2026

    अमेरिका से ट्रेड डील के खिलाफ सड़कों पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!