विदेशी दौरे का हिसाब दें पीएम मोदी, किस दौरे की क्या उपलब्धि रही ? 

चरण सिंह 

हमारे प्रधानमंत्री जी भी गज़ब के हैं। देश को संकट में बता रहे हैं और लोगों को बचत का उपदेश देकर खुद विदेशी दौरे पर हैं। दौरे में भी मौज मस्ती करते घूम रहे हैं। देश भीषण गर्मी से झुलस रहा है और मोदी ठंडे देशों में मौसम का मजा लूट रहे हैं। भारतीयों के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है और मोदी प्रधानमंत्री इटली की प्रधानमंत्री को मेलोडी टॉफी खिला रहे हैं। जब प्रधानमंत्री का ऐसे संकट के समय भी विदेशी दौरा जरुरी है तो जनता का यह फर्ज तो बनता है कि पीएम मोदी से विदेशी दौरे का हिसाब मांगे।
दरअसल प्रधानमंत्री पर विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि उनके अधिकतर विदेशी दौरे अपने मित्र अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए हुए हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री को देश की जनता को जवाब देना चाहिए कि उनके कार्यकाल में जितने भी विदेशी दौरे हुए हैं। उनमें से किस दौरे पर भारत को कितना लाभ हुआ है और किस रूप में हुआ है। यह प्रश्न तो बनता ही है। अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों में से मोदी ने सबसे अधिक विदेशी दौरे किए हैं।

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट देने के बाद मेलोनी ने एक्स पर मोदी और अपना टॉफी के साथ हँसते हुए वीडियो जारी किया है उसके बाद देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। विपक्ष के नेता अपने अपने हिसाब से प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। प्रतिपक्ष नेता ने कहा है कि नेता राहुल गांधी ने गैस मामले में कहा है कि आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। ‘किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं- PM हंसकर रील बना रहे हैं और BJP वाले ताली बजा रहे हैं.’ कांग्रेस नेता ने कहा कि यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।

  • Related Posts

    दलित चेतना और लोकतंत्र का संकट

    मुदनाकुडु चिन्नस्वामी   चुनाव चाहे कितनी भी नियमितता…

    Continue reading
    गाली गलौज, बदजुबानी क्या आंदोलन के लिए सेहतमंद है?

    दिल्ली शहर में नौजवान पीढ़ी जुल्म ज्यादती, गैर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!