चरण सिंह
हमारे प्रधानमंत्री जी भी गज़ब के हैं। देश को संकट में बता रहे हैं और लोगों को बचत का उपदेश देकर खुद विदेशी दौरे पर हैं। दौरे में भी मौज मस्ती करते घूम रहे हैं। देश भीषण गर्मी से झुलस रहा है और मोदी ठंडे देशों में मौसम का मजा लूट रहे हैं। भारतीयों के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है और मोदी प्रधानमंत्री इटली की प्रधानमंत्री को मेलोडी टॉफी खिला रहे हैं। जब प्रधानमंत्री का ऐसे संकट के समय भी विदेशी दौरा जरुरी है तो जनता का यह फर्ज तो बनता है कि पीएम मोदी से विदेशी दौरे का हिसाब मांगे।
दरअसल प्रधानमंत्री पर विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है कि उनके अधिकतर विदेशी दौरे अपने मित्र अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए हुए हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री को देश की जनता को जवाब देना चाहिए कि उनके कार्यकाल में जितने भी विदेशी दौरे हुए हैं। उनमें से किस दौरे पर भारत को कितना लाभ हुआ है और किस रूप में हुआ है। यह प्रश्न तो बनता ही है। अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों में से मोदी ने सबसे अधिक विदेशी दौरे किए हैं।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट देने के बाद मेलोनी ने एक्स पर मोदी और अपना टॉफी के साथ हँसते हुए वीडियो जारी किया है उसके बाद देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। विपक्ष के नेता अपने अपने हिसाब से प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। प्रतिपक्ष नेता ने कहा है कि नेता राहुल गांधी ने गैस मामले में कहा है कि आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। ‘किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं- PM हंसकर रील बना रहे हैं और BJP वाले ताली बजा रहे हैं.’ कांग्रेस नेता ने कहा कि यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।

