पीएम मोदी बोले, ‘आजकल पूरा देश राममय, रामराज्य में जनता ही राजा’

Ram Mandir Inauguration : राम मंदिर उद्घाटन को लेकर जारी तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश में कहा कि आजकल पूरा देश राममय है। महात्मा गांधी भी रामराज्य की बात करते थे।

पीएम मोदी ने कहा, ”रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से 11 दिन पूर्व मेरा व्रत चल रहा है। आजकल पूरा देश राममय है।  प्रभु राम का जीवन विस्तार, उनकी प्रेरणा और आस्था भक्ति के दायरे से कहीं ज्यादा है। प्रभु राम समाज जीवन में सुशासन के ऐसे प्रतीक हैं जो आपके संस्थान के लिए भी बहुत बड़ी प्रेरणा बन सकते हैं.”

उन्होंने राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर और नारकोटिक्स अकादमी (NACIN) का उद्घाटन करने के बाद कहा, ”भगवान राम भरत से कहते हैं कि मुझे विश्वास है तुम कामों को बिना समय गंवाए पूरा करते हो जिसमें लागत कम है. पिछले कई सालों में हमारे सरकार ने लागत पर ध्यान दिया है.”

रामराज्य पर क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि रामराज्य सुशासन 4 स्तंभों पर खड़ा था। ये चार स्तंभ- जहां सम्मान से बिना भय के हर कोई सिर ऊंचा कर चल सके, जहां हर नागरिक के साथ समान व्यवहार हो, जहां कमजोर की सुरक्षा हो और जहां धर्म यानी कर्तव्य सर्वोपरि हो. जनता ही राजा है। सरकार जनता की सेवा करती है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा, ”हमने GST के रूप में देश को एक नई आधुनिकता दी। 7 लाख तक हमने टैक्स पर छूट दी। इससे करीब ढाई लाख करोड़ की टैक्स की बचत की गई है।  आज जब देश का टैक्स देने वाला ये देख रहा है कि उसके टैक्स का सही इस्तेमाल हुआ है तो वो भी आगे बढ़ कर कर दे रहा है। हमने जो कुछ भी जनता से लिया वो ही जनता को समर्पित कर दिया। यही तो सुशासन है.”

  • Related Posts

    अखिलेश यादव पत्नी डिंपल को बनाएंगे CM? कुछ ऐसा बोल गए सपा चीफ
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

    सपा चीफ अखिलेश यादव ने PDA का एक…

    Continue reading
     विजय गोयल भड़के, ‘MCD और सरकार के अफसर काम नहीं कर रहे’
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    • By TN15
    • August 26, 2026
    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    • By TN15
    • August 26, 2026
    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद

    • By TN15
    • August 26, 2026
    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!

    • By TN15
    • August 26, 2026
    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!