ओमान में PM मोदी बोले- ‘मैं यहां मिनी इंडिया देख रहा, हम एक फैमिली की तरह इकट्ठा हुए…’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर  ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ ‘मैत्री पर्व’ कार्यक्रम में संवाद किया। विशाल हॉल में हजारों भारतीयों की मौजूदगी में उनका स्वागत ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘मोदी-मोदी’ के जोरदार नारों से हुआ। कार्यक्रम में छात्रों, महिलाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों की भारी भीड़ जुटी थी, जो विविधता का जीवंत प्रतीक बनी।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा, “मैं मेरे सामने एक मिनी इंडिया देख रहा हूं।” उन्होंने आगे जोर देकर कहा, “आज हम एक परिवार की तरह एकत्रित हुए हैं। आज हम अपने देश को, अपनी टीम इंडिया को सेलिब्रेट कर रहे हैं। भारत में हमारी विविधता हमारी संस्कृति का एक मजबूत आधार है। हमारे लिए हर दिन एक नया रंग लेकर आता है, हर मौसम एक नया उत्सव बन जाता है, हर परंपरा एक नई सोच के साथ आती है। और यही कारण है कि हम भारतीय कहीं भी जाएं, कहीं भी रहें, हम विविधता का सम्मान करते हैं। हम वहां की संस्कृति, वहां के नियम-कायदों के साथ घुल-मिल जाते हैं। ओमान में भी मैं आज यही होते हुए अपनी आंखों के सामने देख रहा हूं।”
इस संबोधन में पीएम मोदी ने भारत-ओमान संबंधों की मजबूती पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “समंदर की लहरें बदलती हैं… मौसम बदलते हैं… लेकिन भारत–ओमान की दोस्ती हर मौसम में और मज़बूत होती है…और हर लहर के साथ नई ऊंचाई छूती है।” इसके अलावा, दोनों देशों के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) को 21वीं सदी में साझेदारी का नया आधार बताया, जो व्यापार, निवेश और युवाओं के अवसरों को बढ़ावा देगा। यह दौरा इथियोपिया यात्रा के बाद ओमान का है, जो क्षेत्रीय सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का हिस्सा है। ओमान में करीब 8 लाख भारतीय प्रवासी रहते हैं, जो दोनों देशों के बीच मजबूत पुल का काम करते हैं।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    क्या सरकार को भी बर्खास्त कर सकते हैं CJI सूर्यकांत!

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील

    त्योहारों के मौसम में जनजीवन और व्यापार की रक्षा के लिए प्रदर्शन दिसंबर तक स्थगित करने की अपील