नगर निगम की लापरवाही से पालम क्षेत्र की जनता परेशान : सोलंकी

सड़क और नाले की दुर्दशा से आए दिन हो रहे हैं हादसे, उपायुक्त से मिलकर सोलंकी ने उठाई आवाज

नई दिल्ली । पालम एक्सटेंशन: नगर निगम कर्मचारियों की लापरवाही के चलते पालम एक्सटेंशन क्षेत्र के निवासी और राहगीर गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ब्रह्म अपार्टमेंट से जाट चौपाल तक नाले की सफाई के लिए तोड़ी गई नाले की स्लैब की मरम्मत अब तक नहीं की गई है, जिससे लोगों को भारी असुविधा हो रही है।

 

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, जी-ब्लॉक स्थित 116 सत्यनारायण मंदिर के पास नाले की सफाई के लिए तीन महीने पहले सड़क को खोदा गया था। कार्य पूरा होने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं की गई, जिससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बच्चे गिर चुके हैं और स्कूटी सवार घायल हो चुके हैं। परशुराम जयंती के अवसर पर निकले जुलूस के दौरान कई वृद्ध महिलाएं भी इस गड्ढे में गिर गईं।

सत्यनारायण मंदिर और आंबेडकर भवन के प्रधान कृष्ण कुमार तंवर ने बताया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

 

उपायुक्त से की मुलाकात, समाधान का मिला आश्वासन

 

फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन एवं समाजसेवी रणबीर सिंह सोलंकी ने इस गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्रीय उपायुक्त से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं और नागरिकों को हो रही असुविधा की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान उपायुक्त ने सोलंकी को आश्वासन दिया कि सड़क की मरम्मत और सफाई कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा, ताकि नागरिकों को और अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

सोलंकी ने इसके अतिरिक्त द्वारका सेक्टर-3 स्थित आदर्श अपार्टमेंट और पालम ड्रेन के बीच जमा कचरे को भी तत्काल हटवाने की मांग की, जिस पर भी प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

  • Related Posts

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    दिल्ली जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करते हुए प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!