मैसर्स- बीएचईएल सेक्टर- 16 नोएडा पर सीटू के बैनर तले कर्मचारियों ने 37 वें दिन भी किया धरना प्रदर्शन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा । मैसर्स- भारत हेवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड प्लॉट नंबर- 25, सेक्टर- 16, नोएडा के प्रबंधन द्वारा संस्थान में वर्षों वर्षों से लगातार स्थाई रूप से कार्यरत श्रमिकों का लगातार आर्थिक शोषण व उत्पीड़न करने, संस्थान पर लागू वेतनमान श्रमिकों को भुगतान न करने और उक्त पर संगठित होकर आवाज उठाने पर 17 से 21 अप्रैल 2025 के मध्य 17 कर्मचारियों को गैर कानूनी तरीके से नौकरी से निकाले जाने के खिलाफ 23 अप्रैल 2025 से कर्मचारियों ने धरना शुरू किया जो आज 28 मई 2025 को भी दिन भर जारी रहा।
यूनियन नेता रणजीत सिंह ने कहा कि प्रबंधन जब तक श्रमिकों को कार्य पर नहीं लेंगे तब तक संस्थान के समक्ष कर्मचारी ड्यूटी जाते समय और ड्यूटी समाप्त होने पर कंपनी के मुख्य द्वार के समक्ष गेट मीटिंग/प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हैं और कार्य से रोके गए सभी श्रमिक संस्थान के मुख्य द्वार के समक्ष कांन्ट्रेक्ट लेबर इम्पलाईज यूनियन “सीटू” के झंडा- बैनर के साथ के साथ धरना पर बैठ रहे हैं।
धरना प्रदर्शन को आज 37 वें दिन सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा व महासचिव रामसागर ने संबोधित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन निकाले गए सभी कर्मचारियों को क्षतिपूर्ति सहित कार्य पर पुनः बहाल करें अन्यथा तय कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन संस्थान के समक्ष आंदोलन जारी रहेगा और आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने 29 मई 2025 को जिलाधिकारी कार्यालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा पर किसानों के आंदोलन के समर्थन में होने वाले धरना प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील किया।

  • Related Posts

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष…

    Continue reading
    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    दिल्ली जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करते हुए प्रतिपक्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार