‘पवन सिंह ने गलत तरीके से छुआ’, भोजपुरी स्टार पर भड़की एक्ट्रेस, रोते हुए छोड़ी इंडस्ट्री

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव ने लखनऊ में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। यह घटना एक म्यूजिक वीडियो ‘सैंया सेवा करे’ के प्रमोशन के दौरान हुई, जिसके बाद वायरल वीडियो में पवन सिंह को अंजलि की कमर छूते देखा गया। इस घटना से अंजलि असहज हो गईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर कर अपनी बात रखी।

अंजलि ने कहा कि बिना उनकी सहमति के किसी को छूना गलत है और इस तरह की हरकत को वे बिल्कुल समर्थन नहीं करतीं। उन्होंने बताया कि उन्हें सलाह दी गई थी कि पवन सिंह की मजबूत पीआर टीम के कारण इस मुद्दे को न उठाएं, वरना वे और परेशान हो सकती हैं। इस घटना से आहत होकर अंजलि ने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया और कहा कि वे अब अपने परिवार के साथ हरियाणा में खुश हैं। उन्होंने यह भी पूछा कि ऐसी स्थिति में लोग क्या करते? सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर पवन सिंह की आलोचना हो रही है, जबकि कुछ लोग अंजलि पर भी सवाल उठा रहे हैं। पवन सिंह ने इस मामले पर अभी तक कोई सफाई नहीं दी है।

  • Related Posts

    शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर?
    • TN15TN15
    • October 21, 2026

    कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रणवीर सिंह की…

    Continue reading
    एकता कपूर बोलीं- बॉलीवुड को हिंदूफोबिया है, तिलक लगाती हूं, कलावा बांधती हूं तो कहते हैं सनकी और तांत्रिक 

    एकता कपूर ने रणवीर अल्‍लाहबादिया के पॉडकास्ट में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    • By TN15
    • November 19, 2026
    ‘ऐसा खाना दिया जिसे अवारा कुत्ता भी न खाए’, जेल की हालत पर बोले आजम खान

    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    • By TN15
    • November 19, 2026
    दाढ़ी रख लेने से हर कोई मौलाना नहीं बन जाता’, ओवैसी पर आजम खान का निशाना

    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    कुंडा की कथा में लहराए राजा भैया सीएम और योगी आदित्यनाथ पीएम के पोस्टर?

    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    • By TN15
    • November 19, 2026
    भगवान दास: आंबेडकरवादी आंदोलन के एक सच्चे विचारक, योद्धा और संरक्षक

    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    • By TN15
    • November 19, 2026
    यूपी में इंकलाब लाएंगे आजम खान, बनेगी सपा की सरकार?

    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026

    • By TN15
    • November 17, 2026
    दिल्ली में गूँजा हरियाणा की बेटी का नाम, डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिला भिवानी गौरव पुरस्कार–2026