पटना पुलिस ने तीन बड़े मामलों का किया खुलासा

 अवैध शराब से लेकर हत्या तक की गुत्थी सुलझी

पटना। राजधानी पटना में हाल ही में हुए तीन अलग-अलग आपराधिक मामलों का पटना सिटी एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया। पुलिस ने हत्या, गोलीकांड और वाहन चोरी से जुड़े मामलों में तेजी से कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पहला मामला: अवैध शराब विवाद में हत्या

पटना के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर रसूलपुर में 24 फरवरी को एक अज्ञात युवक का घायल अवस्था में शव मिला था। जांच के बाद मृतक की पहचान संतोष बिंद के रूप में हुई। पुलिस की एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम ने मामले की जांच की, जिससे पता चला कि अवैध शराब के विवाद में पहले उसकी पिटाई की गई और फिर हत्या कर दी गई। पटना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरा मामला: प्रेम राज को मारने की साजिश नाकाम

खाजेकला थाना क्षेत्र में 18 फरवरी की रात अपराधियों ने मच्छरहट्टा स्थित जिरिया तमोली गली में प्रेम राज को गोली मार दी और फरार हो गए। प्रेम राज को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच, अपराधी अस्पताल में घुसकर उसकी हत्या करने पहुंचे, लेकिन अस्पताल प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से एक अपराधी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरे को बाद में पुलिस टीम ने पकड़ लिया।

तीसरा मामला: वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश

बाईपास थाना क्षेत्र में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर वाहन चोरी को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने गैराजों में छापेमारी कर दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया।

पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों पर शिकंजा:

इन तीनों मामलों में पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों पर नकेल कसने में सफलता मिली है। एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार ने कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर आगे भी कड़ी निगरानी और छापेमारी जारी रहेगी।

  • Related Posts

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    गजब है बीजेपी नेताओं का। बिहार में अपराध…

    Continue reading
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे
    • TN15TN15
    • June 17, 2026

    बिहार के भोजपुर में एक युवक ने बुधवार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    • By TN15
    • June 17, 2026
    ‘यूपी में बाबा, बंगाल में दादा, बिहार में सम्राट बैठा है’, CM की दो टूक, ‘कोई माई का लाल…’

    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    किसान संघर्ष मोर्चा ने यमुना एक्सप्रेसवे टोल मैनेजमेंट के विरुद्ध किया प्रदर्शन

    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    • By TN15
    • June 17, 2026
    सड़क हादसे में मां की मौत, शव के पास हाथ जोड़कर रोती 6 वर्षीय मासूम का वीडियो वायरल

    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    • By TN15
    • June 17, 2026
    बिहार: युवक ने पुलिस पर तान दी पिस्टल, कहा- ठोक देंगे

    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    • By TN15
    • June 17, 2026
    Shiv Sena UBT Crisis: टूट गई ‘उद्धव की सेना’, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को मिला 6 सांसदों का समर्थन

    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत

    • By TN15
    • June 17, 2026
    इस देश की आर्थिक रीढ़ ग्रामीण भारत है जिसे हम सबको एकजुटता के साथ सुरक्षित करना होगा क्योंकि आने वाला समय पूंजीवाद का है : राकेश टिकैत