तुरकौलिया में डॉ. एबी हॉस्पिटल का शुभारंभ

 6 बेड वाले आईसीयू की सुविधा उपलब्ध

तुरकौलिया (मोतिहारी)। मोतिहारी-अरेराज मुख्य सड़क पर स्थित बैरिया बाजार के समीप डॉ. एबी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन एमएलसी महेश्वर सिंह, डॉ. तरुण विजय और डॉ. यूएस पाठक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

आधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल:

इस मौके पर एमएलसी महेश्वर सिंह ने कहा कि तुरकौलिया में 6 बेड वाले आईसीयू अस्पताल का खुलना एक बड़ी उपलब्धि है। अब आपातकालीन स्थिति में मरीजों को त्वरित इलाज मिल सकेगा। इस अस्पताल में आधुनिक मेडिकल उपकरणों के साथ-साथ करीब आधा दर्जन चिकित्सकों की टीम मौजूद है, जो उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवा प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा कि तुरकौलिया धीरे-धीरे मेडिकल हब के रूप में विकसित हो रहा है, जिससे लोगों को इलाज के लिए दूसरे शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। खासकर गांव-देहात और दूर-दराज से आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

किफायती दरों पर इलाज और सस्ती दवाएं:

डॉ. बेबी आलम, पूर्व मुखिया एवं एबी हॉस्पिटल की डायरेक्टर, ने कहा कि इस अस्पताल को सेवा भावना और किफायती इलाज के उद्देश्य से शुरू किया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को विशेष छूट दी जाएगी, और दवाएं भी सस्ते दामों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर को धरती पर भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, और यह अस्पताल इस भावना को साकार करने का प्रयास करेगा।

अतिथियों का सम्मान समारोह:

उद्घाटन समारोह में आए एमएलसी महेश्वर सिंह, डॉ. यूएस पाठक और डॉ. तरुण विजय को बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। चिकित्सक दंपति डॉ. अफजल आलम और डॉ. बेबी आलम ने इस अवसर पर सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

शुभारंभ समारोह में गणमान्य लोगों की उपस्थिति:

इस अवसर पर अनवर आलम अंसारी, सुभाष सिंह, डॉ. मोबिना खातून, डॉ. तबरेज आलम, संजय सिंह, मुन्ना दुबे, प्रेमशंकर पासवान, अवधेश सहनी, अच्छेलाल सिंह, शेख मुख्तार, पैक्स अध्यक्ष ललन सहनी, आरिफ आलम, फारूक आजम, नजरे आलम, तहसील अख्तर, सद्दाम आलम, अजमल कमाल उर्फ लाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’ अशोक सिद्धार्थ का नाम लेकर मायावती का बड़ा बयान

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    सहारनपुर में BBC हिंदी की पूर्व रिपोर्टर हुदा जरीवाला गिरफ्तार!

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

    पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना