बिहार में मिलकर लड़ सकते हैं पप्पू यादव और चंद्रशेखर आज़ाद! 

साथ लड़े तो तेजस्वी और नीतीश का खेल बिगाड़ देंगे दोनों सांसद 

अमर ज्योति ने ललकारा चिराग और जीतन राम मांझी को 

भीम आर्मी के अध्यक्ष ने समाजवादियों को बताया दोहरा चरित्र वाला 

बिहार विधानसभा चुनाव में चंद्रशेखर-पप्पू बन सकते हैं किंगमेकर?  

द न्यूज 15 ब्यूरो
नई दिल्ली। बिहार में भले ही तेजस्वी यादव को महागठबंधन ने मुख्यमंत्री पद का दावेदार बना दिया हो, भले ही नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनने की फ़िराक में हों। पर इन विधानसभा चुनाव में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव और आज़ाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर के मिलने की ख़बरें आ रही हैं। ये दोनों नेता मिलकर सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। यदि ये दोनों सांसद बिहार के विधानसभा चुनाव में मिलकर लड़ लिए तो न केवल तेजस्वी बल्कि नीतीश कुमार के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।
दरअसल पप्पू यादव और चंद्रशेखर आज़ाद दोनों ही तमाम विरोध के बीच सांसद बने हैं। पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय कराने वाले लालू प्रसाद ने पप्पू यादव को कांग्रेस से टिकट नहीं लेने दिया और पप्पू यादव के खिलाफ आरजेडी की ओर से बीमा भारती को लड़ा दिया। ऐसे ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा दोनों ही अंतिम समय तक चंद्रशेखर आज़ाद को सीट देने का वादा करती रही और नहीं दिया। चंद्रशेखर अपने दम पर नगीना से लोकसभा चुनाव लड़े और जीते भी। दोनों ही नेताओं ने लोकसभा चुनाव में इतिहास रचा। बिहार में जहां सभी दलों की निगाह 16 फीसदी दलित वोट बैंक पर है।
दलितों पर सबसे अधिक पकड़ नीतीश कुमार की मानी जाती है पर दलितों की राजनीति चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और अशोक चौधरी जैसे नेता कर रहे हैं। भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमर ज्योति पासवान ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू देते हुआ कहा कि बिहार में दलितों के ठेकेदार उनके मान सम्मान अधिकार की लड़ाई कहीं नहीं दिखाई देते। जब बिहार में एससीएसटी एक्ट के खिलाफ आंदोलन हल रहा था तो ये नेता कहां थे ? जब आरक्षण के वर्गीकरण मामले में आंदोलन चल रहा था तो ये नेता कहां थे ? जब संविधान बचाने की लड़ाई लड़ी जा रही थी तो ये नेता कहां थे। उनका कहना है कि बिहार में भी दलितों के मान सम्मान और अधिकार की लड़ाई भीम आर्मी लड़ रही है।
उन्होंने समाजवादियों पर दोहरा चरित्र होने का आरोप लगा दिया। ये नेता खुलकर बीजेपी और आरएसएस के सामने नहीं लड़ सकते हैं। बिना अम्बेडकरवादियों को साथ लिए बिना आरएसएस और बीजेपी से नहीं लड़ा जा सकता है। उन्होंने बिहार में तेजस्वी यादव और यूपी में अखिलेश यादव को चैलेंज दिया कि ये नेता अपने प्रदेश के अलावा दूसरे प्रदेशों में दस हजार की भीड़ जुटा कर दिखाएं।
  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!