भाकियू (अराजनैतिक) की अगुवाई में हुई पंचायत

ऋषि तिवारी
ग्रेटर नोएडा। किसान के 4 फीसदी प्लाट, 1997 से सभी किसानों को 64.7 फीसदी का मुआवजा, रोजगार सहित अन्य विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की एक महापंचायत हुई। महापंचायत में भारी संख्या में किसानों के साथ महिलाएं एवं युवा भी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष महेंद्र मुखिया ने बताया कि महापंचायत में आज किसानों के विभिन्न मांगों पर प्राधिकरण के अधिकारियों की मौजूदगी में गंभीरता से चर्चा की गई।
उन्होंने बताया किमहापंचायत में किसानों के 4 प्रतिशत भूखण्ड तथा लीज बैंक का निस्तारण करने, किसानों की आबादी सिफ्टिंग के मामलों का शीघ्र निस्तारण, किसानों की आबादी जहां पर है यथा स्थिति छोड़ी जाए। किसानों के 64.7 प्रतिशत मुआवजे एवं मूल मुआवजे का निस्तारण, प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में 6 प्रतिशत भूखण्ड की पात्र सूची का जल्द प्रकाशन करने, अधिसूचित ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को 40 प्रतिशत उद्योगों में रोजगार देने, तीनों प्राधिकरण के द्वारा जिन किसानों की भूमि अधिग्रहण की गयी है उनके बच्चो को 17.5 प्रतिशत स्कूलों में दाखिला सुनिश्चित करने, अधिसूचित ग्रामों में खेल के मैदान की व्यवस्था करने तथा जिन गांव में शमशान घाट नहीं है उन गांवों में शमशान घाट की व्यवस्था कराने संबंधी मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा के धरने के तीसरे दिन सैकड़ों किसानों और महिलाओं ने भरी हुंकार

    “10% प्लॉट लेकर रहेंगे—जमीन हमारी है, आपकी नहीं,…

    Continue reading
    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में आंतरिक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप