रानीगंज में आनंदलोक अस्पताल में पेन क्लिनिक का उद्घाटन

 अनूप जोशी

रानीगंज: रानीगंज के आनंदलोक अस्पताल में नवनिर्मित पेन क्लिनिक का उद्घाटन उद्योगपति महेंद्र शर्मा और आनंदलोक अस्पताल के संस्थापक देव कुमार शराफ ने किया।
उद्घाटन समारोह में श्री शर्मा ने कहा कि आनंदलोक अस्पताल में हृदय रोग के साथ-साथ अन्य जटिल चिकित्सा की सेवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन पेन क्लिनिक की अति आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने बताया कि मानव शरीर में किसी भी प्रकार के रोग का प्रवेश अक्सर दर्द के माध्यम से होता है, और इस पेन क्लिनिक का उद्देश्य रोगियों को उन्नत और आधुनिक दर्द निवारण चिकित्सा प्रदान करना है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की चिकित्सा यूनिट देश के बड़े अस्पतालों में उपलब्ध है और अब रानीगंज में भी अत्याधुनिक पेन क्लिनिक का शुभारंभ हो गया है, जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। हमारा प्रयास है कि कम से कम खर्चे में मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा व्यवस्था यहां के लोगों को उपलब्ध कराई जाए।
आनंदलोक के संस्थापक देव कुमार शराफ ने कहा कि वे अपने जीवन के अंतिम चरण में हैं और निरंतर नए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है। वर्तमान चिकित्सा प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार के समय में, रानीगंज जैसे छोटे से शहर में तमाम प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं देने का प्रयास कर रहे हैं।

  • Related Posts

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

    Continue reading
    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन