पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की 111वीं जयंती पर रानीगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन

 अनूप जोशी

रानीगंज: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ज्योति बसु के 111वें जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को सीआईटीयू द्वारा रानीगंज बोरो दो अंतर्गत सीपीआईएम कार्यालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 50 लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन रानीगंज विधानसभा के पूर्व विधायक कॉमरेड रनु दत्ता ने ज्योति बसु की तस्वीर पर फूलों की माला पहनाकर और श्रद्धांजलि अर्पित कर किया। इसके पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने भी ज्योति बसु की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए।
इस रक्तदान शिविर में आसनसोल जिला अस्पताल की टीम भी मौजूद रही, जिन्होंने रक्तदाताओं का समुचित देखभाल किया और रक्त संग्रहण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया।
शिविर के आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देना और लोगों को इसके लिए प्रेरित करना है। उन्होंने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने का संकल्प लिया। मौके पर हेमंत प्रभाकर, सुप्रियो राय, नारायण बाउरी, दिव्येंदु मुखर्जी, मागाराम बाउरी, मनोजीत बोस सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस दौरान सुप्रियो दे ने बताया कि कामरेड ज्योति बसु के 111वें जन्मदिन के अवसर पर शिशु बगान गिरजापाड़ा और जीके नगर में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जहां पर कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों ने बढ़-चढ़ कर रक्तदान किया। उन्होंने कहा, “आज हमने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कॉमरेड ज्योति बसु को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का प्रण लिया।

  • Related Posts

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

    Continue reading
    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार