रानीगंज में शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन

अनूप जोशी

रानीगंज: जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित श्री 1008 शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का आज समापन हुआ। इस अवसर पर देश के विख्यात कथाकार एवं भजन गायक प्रवचन और भजनों के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिमय कर दिया।

काशी से आए आचार्य लव कुश शास्त्री ने शिव महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान शिव जहां भी सत्य है, वहीं शिव का वास है। शिव के साथ सारी विषमता है। वे औघड़, आशुतोष, देवों में महादेव, रुद्र, गृहस्थ, महायोगी, त्यागी, तपस्वी, पिता और गुरु हैं। उन्होंने शिव की महिमा और उनके विभिन्न रूपों पर विस्तार से चर्चा की।
कथा वाचक वृंदावन की देवी दीप्ति श्री जी ने राधा-कृष्ण की प्रेम गाथा को भक्तों के साथ साझा किया और वृंदावन की होली के महत्व को भी बताया।
इस दौरान जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष जयप्रकाश साव ने कहा कि रानीगंज में श्री 1008 शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के माध्यम से सनातन धर्म का प्रचार और प्रसार हो रहा है। महासचिव विकास साव ने कहा कि रानीगंज का यह प्रांगण भक्ति में डूब गया है। सप्ताह भर यहां पूजा-अर्चना, हवन और कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें आचार्य लव कुश शास्त्री और वृंदावन से आए स्वामी श्री राज दीक्षित ने विशेष भूमिका निभाई।
कमेटी के सदस्य प्रदीप साव और अनिल अग्रवाल ने बताया कि इस चंचल क्षेत्र में पहली बार इस प्रकार का धार्मिक आयोजन हुआ है। रामलीला का मंचन भी किया गया, जो काफी लोकप्रिय रहा।
इस कार्यक्रम को सफल बनान में पुरोहित प्रवीण पाण्डेय, अध्यक्ष जयप्रकाश साव, सचिव विकास साहू, प्रदीप साव, अजय साव, बिक्की साहा, सुनील बर्मन, जय साव, प्रमोद साव, कन्हैया साव, और विक्की कोइरी समेत कमेटी के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह…

    Continue reading
    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    उज्जैन की शाही जामा मस्जिद की कमेटी द्वारा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार