डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के अवसर पर शहीद भगत सिंह मंडल के गोष्ठी का आयोजन

ऋषि तिवारी
नोएडा। रविवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती के अवसर पर शहीद भगत सिंह मंडल के गोष्ठी का आयोजन किया गया। ये गोष्ठी सेक्टर 93 के ग़ेजा भारत घर में रखी गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डॉ वी एस चौहान सीएमडी प्रकाश हॉस्पिटल, महानगर महामंत्री गणेश जाटव और मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गौतम शर्मा ने करी, जिनके साथ दोनों मंडल महामंत्री राजवीर उपाध्याय और राकेश प्रसाद रहें। वी एस चौहान ने अपनी बात रखते हुए कहा “एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे”, इसी मंत्र का उद्घोष करते हुए श्रद्धेय डॉ. मुखर्जी जी जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे। वहीं उन्हें गिरफ्तार किया गया और संदिग्ध परिस्थितियों में उनका बलिदान हुआ था।

आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के इस संकल्प को पूरा किया गया। आज कश्मीर में धारा 370 और 35A नहीं है, और दो निशान, दो विधान, दो प्रधान भी नहीं हैं। गणेश जाटव ने कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक, परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचार हमेशा से देश को आगे रखने के लिए रहते थे और तत्कालीन सरकार से हमेशा उनका मतभेद रहा जिसके चलते उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और कश्मीर के लिए अपनी लड़ी जारी रखी।

तन्मय शंकर ने अपनी बात रखते हुए कहा कि श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपना पूरा जीवन अखंड भारत के जिस संकल्प के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया, वह आज राष्ट्र के नवनिर्माण के साथ साकार हो रहा है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने साफ कह दिया था कि अपने ही देश में जाने के लिए हमको परमिट लेना पड़ेगा ये बिल्कुल भी स्वीकार नहीं है और उन्होंने कश्मीर को भारत से जोड़ने का प्राण लिया जिसको भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने साकार किया।

डॉ साहब हमेशा से मां भारती की सेवा, लोककल्याण और कमजोर वर्ग के उत्थान की दिशा दिखाते आपके प्रखर विचार, चिंतन, सर्वांगीण विकास हेतु मार्गदर्शन गौरवशाली भारत के निर्माण के आधार रहे। आज की गोष्ठी में विनोद त्यागी, सुशील शर्मा, नबाब चौधरी, प्रज्ञा पाठक, राजवीर उपाध्याय, उमेश भाटी, मनोज प्रधान, संतोष सिंह, बच्चे लाल सिंह, शालिनी पाठक, रिंकू भाटी, ओमवीर जाटव, प्रदीप बैरागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें

  • Related Posts

    संयुक्त किसान मोर्चे ने राष्ट्रीय सम्मेलन में लिए अहम फैसले
    • TN15TN15
    • July 28, 2026

    देश के एक हज़ार स्थानों पर 10 अगस्त…

    Continue reading
    दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा!
    • TN15TN15
    • July 28, 2026

    दिल्ली, नोएडा में मंगलवार, 28 जुलाई की दोपहर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संयुक्त किसान मोर्चे ने राष्ट्रीय सम्मेलन में लिए अहम फैसले

    • By TN15
    • July 28, 2026
    संयुक्त किसान मोर्चे ने राष्ट्रीय सम्मेलन में लिए अहम फैसले

    सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल

    • By TN15
    • July 28, 2026
    सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल

    ‘हथौड़ा लेकर तोड़ने…’, अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा

    • By TN15
    • July 28, 2026
    ‘हथौड़ा लेकर तोड़ने…’, अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा

    दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा!

    • By TN15
    • July 28, 2026
    दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा!

    रिहा होंगे गिरफ्तार किए गए सभी विद्यार्थी!

    • By TN15
    • July 28, 2026
    रिहा होंगे गिरफ्तार किए गए सभी विद्यार्थी!

    प्रेमचंद और हमारा समय : केरल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परिचर्चा का आयोजन

    • By TN15
    • July 28, 2026
    प्रेमचंद और हमारा समय : केरल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परिचर्चा का आयोजन