लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से करवाये जा रहे संगठनात्मक चुनाव : कृष्ण गर्ग

पुष्पिंदर, आकाश अरोड़ा एवं रविन्द्र कश्यप बने बूथ अध्यक्ष

करनाल, (विसु)। संगठनात्मक दृष्टि से पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी द्वारा संगठन में बूथों के चुनाव चल रहे हैं। इसी कडी में करनाल भाजपा कर्ण मंडल के वार्ड 12 के बूथ नंबर 33,34,35 के लिए बूथ अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ।जिसमें बूथ नंबर 33 के लिए बूथ अध्यक्ष पुष्पिंदर को, बूथ नंबर 34 का अध्यक्ष आकाश अरोड़ा को एवं बूथ नम्बर 35 का अध्यक्ष रवींद्र कश्यप को चुना गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से करण मंडल अध्यक्ष साहिल मदान, मंडल चुनाव प्रभारी पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, पूर्व पार्षद एवं चुनाव प्रभारी रजनी प्रोचा, शक्ति केंद्र पालक एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पूर्व पार्षद
डा अशोक कुमार,करण मंडल उपाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र प्रमुख सतीश कश्यप,सह प्रमुख नंद लाल मौजूद रहे।
इस मौके पर चुनाव प्रभारी पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग ने बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु आजकल भाजपा ने संगठन के चुनाव करवाने की मुहिम छेड़ी हुई है।पार्टी द्वारा संगठन चुनाव लोकतांत्रिक और पारदर्शी तरीके से करवाये जा रहे हैं।
उन्होंने संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया और कहा कि भाजपा की सफलता उनके समर्पण और मेहनत के कारण ही संभव हो पाई है।
इस मौके पर पूर्व पार्षद एवं चुनाव प्रभारी रजनी प्रोचा ने सभी नव नियुक्त बूथ अध्यक्षों को बधाई देते हुए बूथ की रचना के बारे उचित निर्देश दिए तथा बूथ की सरंचना की जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद आहूजा,अशोक धींगरा, रमनजीत सिंह, अमर जीत सिंह,ओम प्रकाश,गौरव कश्यप,कमल कश्यप, बिट्टू भारती, बलराज शर्मा, प्रेम संदूजा, अशोक विरमानी,आत्म वधवा, मोहित, अशोक वर्मा, पंकज जावा, संजीव पाहवा, सतपाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?